दुर्ग

कलेक्टर ने दी राजनीतिक दलों के एजेंटों को चेतावनी, कहा-अच्छे से समझ लो भैय्या निर्वाचन के नियम, जो भी तोड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं…

कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने सोमवार को निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त आब्जर्वर्स के साथ प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के एजेंटों की बैठक ली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2018, 1:38 PM IST
patrika
कलेक्टर ने दी राजनीतिक दलों के एजेंटों को चेतावनी, कहा-अच्छे से समझ लो भैय्या निर्वाचन के नियम, जो भी तोड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं...

दुर्ग. कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने सोमवार को निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त आब्जर्वर्स के साथ प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के एजेंटों की बैठक ली। बैठक में आचार संहिता संबंधी नियमों की जानकारी देकर गंभीरता से पालन के लिए कहा गया। कलेक्टर ने कहा कि आब्जर्वर्स प्रत्याशियों व उनके एजेंटों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे। यदि नियम विपरीत काम पाया गया तो सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

बिना अनुमति सभा नहीं होगी
बैठक में एसपी डॉ. संजीव शुक्ला और पाटन, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई नगर और वैशाली नगर के आब्जर्वर मौजूद थे। कलेक्टर ने बताया कि प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए है। ये प्रेक्षक खर्च पर नजर रखेंगे। 28 लाख की सीमा से ज्यादा खर्च पर प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बिना अनुमति के रैली, सभा नहीं किया जा सकेगा।

बैठक में यह रहे मौजूद
मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए किसी भी प्रकार के प्रलोभन, लालच, भय, आतंक, पैसे, शराब, जाति धर्म संप्रदाय का सहारा लेने की शिकायत पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम संजय चौहान, अपर कलक्टर केएल चौहान, एसएन मोटवानी, जिला पंाचयत सीईओ गौरव सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीबी पंचभाई भी मौजूद थे।

Updated on:
6 Nov 2018, 1:38 PM IST
Published on: