दुर्ग

Breaking: सफाई देखने आई दिल्ली की टीम, आप भी करें सहयोग तो शहर होगा अव्वल

शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने मिनिस्ट्री ऑफ अरबन अफेयर्स दिल्ली की टीम सोमवार सुबह दुर्ग पहुंची।
2 min read
• •
Updated: 12 Feb 2018, 1:02 PM IST
patrika

दुर्ग . शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने मिनिस्ट्री ऑफ अरबन अफेयर्स दिल्ली की टीम सोमवार सुबह दुर्ग पहुंची। टीम 14 फरवरी तक रहेगी। तीन दिनों में शहर के ओडीएफ स्पॉट, रोड-नाली की सफाई, सार्वजनिक टायलेट आदि की सफाई का जायजा ले रही है। सबसे 5 सदस्यीय टीम पहले नगर निगम ऑफिस पहुंची। वहां सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के बाद टीम डाटा सेंटर पहुंची। जहां फाइलों और आंकड़ों की जांच की गई।

दिल्ली की टीम बाद में लुचकी पारा तालाब में बत्तख पालन देखने पहुंची। महिला स्व-सहायता समूह यहां पिछले कुछ समय से बत्तख पालन कर रही है। टीम दिल्ली से मिले लोकेशन के अनुसार सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेगी और मौके से ही ऑनलाइन रिपोर्ट भी करेगी। टीम की रिपोर्टिंग के आधार पर शहर की स्वच्छता की रैंकिंग की जाएगी।

केंद्र सरकार ने रैंकिंग के लिए पहले ही मापदंड तय कर रखा है। इस आधार पर केंद्रीय टीम अलग-अलग जगहों में जाकर सफाई व्यवस्था की जानकारी लेगी, लेकिन टीम को अपनी मर्जी से निरीक्षण की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली में मिनिस्ट्री ऑफ अरबन अफेयर्स के अफसर टीम के निरीक्षण के लिए जगह तय करेंगे। दूसरी ओर नगर निगम प्रशासन द्वारा रैंकिंग को देखते हुए करीब दो महीने से तैयारी कराई जा रही है। निगम कमिश्नर एसके सुंदरानी ने भी अफसरों की बैठक लेकर इससे लिए जरूरी निर्देश दिए।

दो रैंकिंग में यह रहा शहर का हाल
वर्ष 2016 में स्वच्छता के आंकलन के लिए देश के 100 शहरों की प्रतिस्पर्धा में शहर 46 वें रैंक पर रहा। साल भर बाद वर्ष 2017 में फिर से 500 शहरों के बीच प्रतिस्पर्धा कराई गई। इसमें शहर 39 अंक पिछड़कर 85 वें नंबर पर पहुंच गया। इस बार डेली रैंकिंग में शहर 11 नंबर तक पहुंच चुका है। इसलिए अब फायनल रैंकिंग में भी स्थिति सुधरनी की उम्मीद की जा रही है।

सफाई में शहर के नाम पहले ही यह उपलब्धि
प्लेटिनम स्कॉच एवार्ड
जीरो वेस्ट के दुर्ग मॉडल का प्रदर्शन दिल्ली में हुआ। इसमें ओडीएफ,जन स्वास्थ्य, सेनिटेशन मैनेजमेंट और क्षमता प्रबंधन के मामले में 110 संस्थाओं के प्रतिस्पर्धा में हमारे मॉडल को स्कॉर्ड अवार्ड के लिए चुना गया।

प्रो-एक्टिव कॉलोनी
जीरो वेस्ट अभियान की शुरूआत शहर में विद्याविहार कॉलोनी से किया गया। प्रो-एक्टिव कॉलोनियों के रैंकिंग में विद्या विहार कालोनी को देशभर में 23वां स्थान मिल चुका है।

स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट
जीरो वेस्ट के लिए बतख पालन जैसे इनोवेशन व प्रोजेक्ट के लिए निगम को स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। सितंबर में हैदराबाद में यह अवार्ड दिया गया था।

पीएम ने किया सम्मान
जीरो वेस्ट मुहिम में हमारा इनोवेशन राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। फिश मार्केट के वेस्ट को डिस्पोज करने वाले बतख पालन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी महिला समूह को सम्मानित किया है।

ओडीएफ
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ओडीएफ घोषित हो चुका है। पिछले दिनों दिल्ली की टीम ने रि-सॢटफिकेशन के बाद शहर को ओडीएफ घोषित किया।

Published on: