2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई निगम दे रहा शहरवासियों को बड़ी राहत, इतना कम देना होगा सफाई सेवा शुल्क

नगर पालिका निगम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के तहत संशोधित दर को लागू करने का निर्णय लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 12 Feb 2018, 10:47 AM IST

patrika

भिलाई. नगर पालिका निगम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के तहत संशोधित दर को लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लागू होने से सफाई सेवा शुल्क की दर में 40 से 50 फीसदी तक कम आ जाएगी और इससे शहरवासियों को थोड़ी राहत मिलेगी। इस प्रस्ताव पर सोमवार को महापौर परिषद की बैठक में चर्चा करने के बाद सेवा शुल्क लागू करने संकल्प पारित किया जाएगा।

बढ़ोत्तरी की जाएगी
परिषद की बैठक में शहर के विकास के अन्य विषयों पर भी मुहर लगाई जाएगी। नए उद्यान के नामकरण पर भी प्रस्ताव लाया जाएगा। राज्य शासन ने निगम प्रशासन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की आपत्तियों पर गौर करते हुए १ अप्रैल २०११ की सफाई सेवा शुल्क की दरों को संशोधित कर दिया है। संशोधित अधिसूचना के मुताबिक अब हर तीन साल में सफाई सेवा शुल्क की दरों में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

२० रुपए प्रतिमाह देना पड़ेगा सेवा शुल्क
आवासीय क्षेत्र के शुल्क में जहां हर तीन साल में १० रुपए की वृद्धि होगी। वहीं व्यावसायिक क्षेत्र में ३० रुपए तक बढ़ोत्तरी की जाएगी। शासन ने आवासीय और व्यावसायिक दोनों की सफाई सेवा शुल्क में संशोधन किया है। १ अप्रैल २०११ की अधिसूचना के अनुसार ५०० वर्ग फुट तक मकान के लिए २० रुपए प्रतिमाह सेवा शुल्क देना पड़ता था। संशोधित अधिसूचना में इसे यथावत रखा गया है।

40 रुपए की गई कटौती
५०१ से १००० वर्गफीट तक पहले ५० रुपए प्रतिमाह सेवा शुल्क देना पड़ता था। इसे ेसंशोधित कर ३० रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। १००० वर्गफीट से अधिक पर पहले १०० रुपए प्रतिमाह देना पड़ता था। उसमें ४० रुपए की कटौती की गई है। अब लोगों को प्रतिमाह ६० रुपए ही देना पड़ेगा। हालांकि दर में हर तीन साल में १० रुपए की वृद्धि की जाएगी।

उद्यान के नामकरण पर होगा प्रस्ताव
महापौर परिषद की बैठक में २०१८-१९ में सफाई ठेका का प्रस्ताव, सभापति के लिए कार खरीदी और कृष्णा टॉकीज रोड रिसाली में निर्मित उद्यान के नाम करण प्रस्ताव पर चर्चा होगी। निगम प्रशासन ने उद्यान का नाम शहीद किरण देशमुख के नाम पर रखने का प्रस्ताव तैयार किया है।