दुर्ग

कांस्टेबल की पत्नी को फोन पर युवक ने लगाया चूना, OTP पूछ खाते से पार कर दिए 49 हजार

आरक्षक की पत्नी साइबर धोखाधड़ी की शिकार हो गई है। किसी ने उसके मोबाइल पर फोन करके वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) पूछकर उसके जरिए 49 हजार रुपए की चपत लगा दी।

2 min read
Nov 24, 2018
patrika
कांस्टेबल की पत्नी को फोन पर युवक ने लगाया चूना, OTP पूछ खाते से पार कर दिए 49 हजार

दुर्ग. आरक्षक की पत्नी साइबर धोखाधड़ी की शिकार हो गई है। किसी ने उसके मोबाइल पर फोन करके वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) पूछकर उसके जरिए 49 हजार रुपए की चपत लगा दी। पीडि़त प्रेमबती की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

दो बार में निकाले 49 हजार रुपए
मामले में शिकायत पंद्रह दिन पहले मिली थी। विवेचना के बाद एफआइआर दर्ज की है। ४ जुलाई को अज्ञात ने संपर्क किया। उसे भरोसे में लेकर ओटीपी जारी कराया और उस नंबर को पूछ लिया। दो बार में 49 हजार रुपए निकाल लिए गए।

एटीएम पहुंची महिला तब हुआ खुलासा
पहली बार में 32 हजार और फिर 17 हजार निकाले गए। इस घटना के दो माह बाद जब महिला ने एटीएम जाकर रुपए निकालने का प्रयास किया तो मामले का खुलासा हुआ।

सूने मकान से 40 हजार रुपए के जेवर ले गए चोर

इधर भिलाई के रूआबांधा कालीबाड़ी सब्जी मंडी के पास लक्ष्मी पूजा के दिन एक घर में चोरी हो गई। मकान मालिक अपने होटल पर चले गए थे। इधर बेटियां घर में ताला बंद कर इलाज कराने रायपुर चली गई थी।

जब होटल से रात में घर लौटे देखा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और पेटी में रखे सोने चांदी के जेवर पार हो गए थे। मेवाती बाई शुक्रवार को थाना पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ नकबजनी और चोरी के तहत जुर्म दर्ज किया।

भिलाई नगर थाना पुलिस ने बताया कि मेवाती रुआबांधा में होटल चलाती है। 10 नवम्बर की रात उसके घर में चोरी हो गई। उसकी बेटी संगीता व सरिता घर में ताला बंद कर कान का ऑपरेशन कराने रायपुर गई थी।

वह अपने पति राम सिंगारे प्रसाद के साथ होटल में थी। रात को वापस लौटी तो घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। सोने चांदी के करीब 40 हजार की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दूसरे दिन रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस ने कहा कि चुनाव के बाद आना।

Published on:
24 Nov 2018 10:47 am