6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नदी पार कर गांव के पास पहुंचा जंगली हाथियों का दल, ग्रामीणों में दहशत

रायपुर से कुछ ही दूरी पर स्थित आरंग के पास एक गांव चपरीद में करीब 12 जंगली हाथियों का झुंड देखा गया है

less than 1 minute read
Google source verification
Wild elephant group

नदी पार कर गांव के पास पहुंचा जंगली हाथियों का दल, ग्रामीणों में दहशत

रायपुर. रायपुर से कुछ ही दूरी पर स्थित आरंग के पास एक गांव चपरीद में करीब 12 जंगली हाथियों का झुंड देखा गया है। यह झुंड तेजी से ग्रामीण आबादी की ओर बढ़ रहा है जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। सिरपुर का जंगल पास होने से यहां आए दिन जंगली हाथियों का डर मंडराता रहता है। पर प्राय: ये हाथी महानदी के दूसरी ओर होते हैं, जहां ज्यादा आबादी नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार अब ये हाथी नदी पार कर जंगल की ओर बढ़ रहे हैं।

सताने लगा खतरा
जंगली हाथियों के दल को ग्रामीण आबादी की ओर बढ़ते देखकर लोगों में दहशत का माहौल हैं। साथ ही उन्हे जान माल का खतरा भी सताने लगा है। हाथियों के इन मुवमेंट की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की टीम ने लगातार हाथियों पर अपनी नजर बनाई हुई हैं।

वन विभाग को डर सता रहा है कि अगर हाथियों का दल नदी पार कर लेगा तो शहरी आबादी के ओर उनके विचरण का खतरा बढ़ जाएगा।