दुर्ग

CG Strike: प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने आंदोलन का किया ऐलान, इस दिन करेंगे हड़ताल…

CG Strike: अधिकारी कर्मचारी प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी के रूप में किए गए वादे पूरे नहीं करने पर 27 सितंबर को अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2024, 2:31 PM IST
CG Strike:

CG Strike: चुनाव के दौरान घोषित मोदी की गारंटी लागू नहीं होने से नाराज प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेशभर के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी इसके विरोध में 27 सितंबर को कलम बंद-काम बंद-तालाबंद हड़ताल करेंगे।

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर इसकी रणनीति तैयार की। जानकारी के अनुसार जिले के अधिकारी कर्मचारी प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी के रूप में किए गए वादे पूरे नहीं करने पर 27 सितंबर को अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के दुर्ग संभाग प्रभारी राजेश चटर्जी, जिला संयोजक विजय लहरे व प्रवक्ता अनुरूप साहू ने बताया कि प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को केन्द्र के समान डीए तथा वर्ष 2019 से लंबित डीए की राशि को कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित करने, चार स्तरीय वेतनमान, अवकाश नगदीकरण 240 दिवस के स्थान पर 300 दिवस स्वीकृत करने के चार सूत्रीय मुद्दों पर कार्यालयों में कलम बंद-काम बंद-ताला बंद हड़ताल होगा।

फेडरेशन ने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों से 27 सितंबर को एक दिवस का अवकाश लेकर हिन्दी भवन के सामने सुबह 11 बजे से सामूहिक प्रदर्शन करेंगे।

Updated on:
23 Sep 2024, 2:31 PM IST
Published on: