Suicide In Shivnath River : दुर्ग। जिले के शिवनाथ नदी में बने 50 फिट ऊंचे ब्रिज से एक युवक ने छलांग लगाकर खुदखुशी कर ली है।
Suicide In Shivnath River : दुर्ग। जिले के शिवनाथ नदी में एक युवक ने खुदकुशी की है। 50 फिट ऊंचे ब्रिज से कूदकर मौत को गले लगाया है। मौके पर मौजूद मछुआरे ने युवक की हरकत को देख दंग रह गए। उसके नदी में छलांग लगाने के बाद मछुआरे ने तीन से चार घंटे तक उसकी खोजबीन की। जिसके बाद उसका शव बरामद किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। ब्रिज से युवक का स्कूटर भी बरामद किया गया है।
Suicide In Shivnath River : मिली जानकारी के मुताबिक़, मृतक युवक का नाम राकेश ठाकुर बताया जा रहा है। उसने किन कारणों के चलते सुसाइड किया है। अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को बरामद किया है। मछुआरे ने इसकी सूचना दी। फिलहाल युवक के मौत की जानकारी परिजनों को दे दी है। आत्महत्या के कारणों को लेकर परिजनों से पूछताछ की जाएगी।