
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल आएंगी रायपुर
Amisha Patel Visit Chhattisgarh : रायपुर। राजधानी में आर्ट, लिट्रेरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। बताया जा रहा कि, इस तीन दिवसीय आयोजन के समापन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल शामिल होंगी। वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।
Amisha Patel Visit Chhattisgarh : तीन दिनी आर्ट, लिट्रेरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन पंड़ित दीनदयाल आडिटोरियम में होगा। इसे लेकर जोर—शोर से तैयारियां चल रही है। फेस्टिवल के डायरेक्टर कुणाल शुक्ला ने जानकारी दी है कि, आर्ट, लिट्रेरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल के दूसरे साल के आयोजन से प्रदेश में फिल्म और कला को बढ़ावा दे रहे हैं।
Amisha Patel Will Come To Raipur : नेचर फ्रेंड्स सोशल वेलफेयर आर्गनाइजेशन एवं एके एसोसिट्स की ओर से संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से तीन दिन का आयोजन किया गया है। जिसके समापन के दिन 5 सितम्बर को मुख्यमंत्री बघेल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल को आमंत्रित किया गया है।
Updated on:
28 Aug 2023 04:03 pm
Published on:
28 Aug 2023 04:03 pm
