
दुर्ग. घर के भीतर किचन में रखे खाना को सूकर द्वारा खाने की शिकायत करने पर जमकर विवाद हुआ। सूकर के मालिक ने शिकायतकर्ता के भाई किताब देवार को कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की। ईलाज के दौरान किताब की जिला अस्पताल में मौत होने पर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया है। पद्मनाभपुर पुलिस ने सूकर के मालिक कसारीडीह निवासी रंधावा देवार (४७) व उसके दमाद पप्पू देवार को गिरफ्तार कर न्यायाल में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घटना 4 जुलाई शाम 4 बजे कसारीडीह की
घटना 4 जुलाई शाम 4 बजे कसारीडीह स्थित देवार मुहल्ला की है। आरोपी रंधावा व पप्पू ने किताब के साथ शराब पी। इसके बाद विवाद होने पर कमरे में बंद उसकी पिटाईकर दी। इस घटना में किताब गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उसी हालत में दोनों आरोपियों ने घर से निकाल दिया। थोड़ी देर बाद किताब बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही उरला निवासी श्यामलाल देवार कसारीडीह पहुंचकर घायल भाईको जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनो घर पहुंचे। शुक्रवार सुबह किताब की तबीयत अचानक बिगड़ गई। खून की उल्टी होने पर दोबारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ईलाज के दौरान शाम ६ बजे किताब की मौत हो गई। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि मृतक को मारपीट की घटना में गंभीर चोटें आई थी। खोपड़ी की हड्डी टूटने से किताब की मौत हुई।
जाने विवाद के कारण
पुलिस के मुताबिक रंधावा उरला में सू्अर पाला है। जिसकी देखरेख रंधावा का दमाद पप्पू देवार करता है। पड़ोस में रहने वाले श्यामलाल के घर आए दिन सूकर घुस कर खाना को खा जाता था। श्याम लाल ने इसकी शिकायत पप्पू देवार से की थी। इसके बाद भी सूकर का आंतक बढऩे पर २७ मई को दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद मोहन नगर थाना पहुंचा। इसी घटना को लेकर रंधावा श्यामलाल से बदला लेना चाहता था।
इसलिए किताब को मारा
आरोपियों ने पुलिस को जानकारी दी है कि किताब श्याम लाल का भाई है। किताब आरोपी के घर रहकर काम करता था। किताब के भाई से बदला लेने आरोपियों ने किताब की पिटाई की। जिससे उसकी मौत हो गई।