दुर्ग

बहुचर्चित रावलमल जैन दंपती हत्याकांड : डॉक्टर के बयान ने किया नया खुलासा

शहर के बहुचर्चित रावलमल जैन दंपती हत्या मामले में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर बीएम देवांगन अपने बयान में नया खुलासा किया है।

2 min read
Aug 08, 2018
बहुचर्चित रावलमल जैन दंपती हत्याकांड : शरीर में गोली के अलावा खरोच के भी निशान थे

दुर्ग. शहर के बहुचर्चित रावलमल जैन दंपती हत्या मामले में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर बीएम देवांगन अपने बयान में नया खुलासा किया है। उसने जानकारी दी कि रावलमल जैन के शरीर में गोलियों के अलावा खरोच के निशान थे। डॉक्टर के बयान के आधार पर ही बचाव पक्ष ने बुधवार को विशेष न्यायाधीश मंसूर अहमद के समक्ष प्रतिपरीक्षण किया। यह कार्यवाही १.३० बजे तक चली।

रावलमल के शरीर में तीन गोलियां लगी थी
डाक्टर ने बयान में बताया है कि शरीर में खरोच कैसे आई इसे वह नहीं बता सकता। इसकी क्यूरी पुलिस ने भी नहीं की। डॉ. देवांगन ने यह भी बताया कि रावलमल के शरीर में तीन गोलियां लगी थी। पोस्टमार्टम के दौरान एक गोली निकाली गई। दो गोली शरीर के किस हड्डी व मांस पेशी में छिपा था यह एक घंटे के खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। एक्स-रे में गोली अवश्य नजर आ रही थी। डॉक्टर ने न्यायालय में बताया कि सूरजी देवी के शरीर में छह गोली के निशान थे। हॉलाकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता तारेन्द्र जैन के सवाल पर डॉ. देवांगन ने सूरजी देवी के शरीर में 5 स्थान में गोली का जख्म बताया।

ये भी पढ़ें

जमानत आवेदन में लगाया बीमारी का बहाना, कोर्ट ने कहा बीमार थे तो खाना खाने ढाबा क्यों गए?

एक्सरे फिल्म देख कर किया प्रतिपरीक्षण
बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने न्यायालय से एक्स-रे फिल्म के लिए आवेदन दिया था। बचाव पक्ष का कहना था कि अभियोग पत्र की प्रति के साथ उन्हें एक्स-रे फिल्म नहीं दी गई है। न्यायाधीश ने कहा कि एक्सरे फिल्म दिलाना संभव नहीं है। कार्यवाही के दौरान वे एक्सरे फिल्म देख सकते हैं। प्रतिपरीक्षण के दौरान न्यायालय के निर्देश पर बचाव पक्ष को एक्सरे फिल्म उपलब्ध कराई गई।

सवालों से हड़बड़ाए डॉक्टर
बचाव पक्ष के अधिवक्ता के तीखे सवाल से डॉक्टर हड़बड़ा गए थे। बाद में सम्हलते हुए उन्होंने जवाब दिया। अधिकांश सवालों में डॉक्टर ने जवाब बोलने के बाद सिर हिलाते थे। कईबार बचाव पक्ष ने सवाल दोबारा पूछकर उत्तर पूछा।

अगली गवाही
6 सिंतबर 2018 - १. डॉ टीएल चंद्रा ( बैलेस्टिक एक्सपर्ट), २. संतोष जैन ( आरोपी संदीप की पत्नी)
7 सिंतबर १. सौरभ गोलछा ( घटना का खुलासा करने वाला), २. रोहित देशमुख ( घर का नौकर)

ये भी पढ़ें

मैत्री-उपवन,मित्रता-मैत्री, बादल-बिजली सहित अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत में भी सुझाए हैं नन्हें शावकों के नाम

Published on:
08 Aug 2018 11:28 pm
Also Read
View All