दुर्ग

पिता की मौत से दुखी लड़की को रिश्तेदार के घर छोड़ने के बहाने युवक ने किया दुष्कर्म

एक 33 वर्षीय युवती के साथ उसके परिचित युवक ने दुष्कर्म किया है। दरअसल पीड़िता के पिता का देहांत हो गया था। जिसके कारण वह काफी व्यथित थी।
less than 1 minute read
Dec 06, 2019
rape_with_33_year_old_girl.jpg

दुर्ग. समाज में बढ़ रही विकृति के कारण कोई कहीं भी सुरक्षित नहीं रह गया है। लोग इस हद्द तक असंवेदनशील हो गए हैं कि वो किसी की मजबूरी का फायदा उठाने से कभी नहीं चूकते। ऐसा ही एक मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र में भी देखने को मिला।

एक 33 वर्षीय युवती के साथ उसके परिचित युवक ने दुष्कर्म किया है। दरअसल पीड़िता के पिता का देहांत हो गया था। जिसके कारण वह काफी व्यथित थी। उसकी तकलीफ को देखते हुए घर वालों ने अपने एक परिचित यूवक के साथ उसे उसके दीदी के घर भेजा।

यूवक ने दीदी के घर पहुंचाने के बजाय बीच रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर जाकर जब घटना की जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर शमशेर नाम के एक 37 वर्षीय युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Published on:
06 Dec 2019 09:02 pm