दुर्ग

पुलिस अधिकारी के ड्राइवर ने युवती को बनाया हवस का शिकार, दो लाख रुपए भी ऐंठे, खाकी हुई दागदार

पुलिस महानिरीक्षक के वाहन चालक के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी छह माह तक युवती को हवस का शिकार बनाता रहा।

2 min read
Sep 28, 2018
खाकी हुई दागदार, पुलिस अफसर के ड्राइवर ने युवती को बनाया हवस का शिकार, दो लाख रुपए भी ऐंठे

भिलाई . पुलिस महानिरीक्षक के वाहन चालक के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी छह माह तक युवती को हवस का शिकार बनाता रहा। इस दौरान अफसर के भिलाई स्थित बंगले में भी मुंह काला किया। पुलिस ने अभी आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार नहीं किया है।

युवती ने की शिकायत
सुपेला थाना पुलिस के अनुसार आरोपी एसएफ (सशस्त्र बल) आरक्षक जोन २ सेक्टर ११ खुर्सीपार में रहने वाला है। उसके खिलाफ 32 वर्षीय युवती ने शिकायत की। आरोपी की शादी हो चुकी है। उसने आरक्षक की नौकरी लगने के बाद वर्ष 2017 में उससे मोबाइल पर उसकी बात हुई। बातचीत में उसे बहला लिया।

ये भी पढ़ें

Video : जिला सहकारी बैंक ने बनाया आमसभा दिवस

आरोपी ने उसे शादी करने का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसा लिया। मार्च २०१८ में उसने युवती को नेहरू नगर स्थित राजश्री लॉज में बुलाया। यहां विरोध करने के बाद भी उसने शारीरिक संबंध बनाया।

आईयूसीडब्ल्यू जांच के बाद जुर्म दर्ज
आइसीयूडब्ल्यू एएसपी प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर एसएसपी डॉ. संजीव शुक्ला ने जांच कराई। वह पहले से शादीशुदा है। स्कूल में पढ़ते युवती से उसकी दोस्ती थी। आरोपी की नौकरी एसएफ में लग गई। उसे जब युवती का मोबाइल नंबर मिला तो उससे बातचीत करने लगा।

फिर जांजगीर में पुलिस आरक्षक बनवाने का लालच दिया। एसएसपी डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि पीडि़ता ने शिकायत की थी। मामले में जांच महिला सेल में कराया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।

2 लाख रुपए एेंठ लिए
आरोपी ने पीडि़ता को बताया कि उसे परिजन ने घर से निकाल दिया है। मकान और बाकी इंतजाम के लिए रुपयों की जरूरत है। वैसे भी शादी तो करने ही वाले हैं। उस पर भरोसा करके पीडि़ता ने अपने पिता से उसे दो लाख रुपए दिला दिए। पीडि़ता के पिता ने २१ जून २०१८ को चेक के माध्यम से २ लाख रुपए दिए।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने किया HNLU छात्रों के हड़ताल का समर्थन, ट्वीट कर कही ये बात
Published on:
28 Sept 2018 06:42 pm
Also Read
View All