दुर्ग

आंदोलन के सातवें दिन हड़ताली कर्मचारियों ने किया जल सत्याग्रह

नियमितिकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले रहे सरकारी दफ्तरों के अनियमित कर्मचारियों ने रविवार को जल सत्याग्रह किया।

2 min read
Jul 22, 2018
हरनाबांधा में किया हड़ताली कर्मचारियों ने जल सत्याग्रह

दुर्ग. नियमितिकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले रहे सरकारी दफ्तरों के अनियमित कर्मचारियों ने रविवार को जल सत्याग्रह किया। इसके लिए कर्मचारी रैली की शक्ल में हरनाबांधा तालाब पहुंचे और पानी में उतरकर सरकार की नीतियों का खिलाफ में नारेबाजी की। कर्मचारी करीब आधे घंटे तक पानी में रहे। इस दौरान मांग पूरी होने तक चरणबद्ध आंदोलन में डटे रहने का ऐलान भी किया।

4 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले सात दिन से हड़ताल पर
अनियमित कर्मचारी छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के बैनरतले नियमितीकरण समेत 4 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले सात दिन से हड़ताल पर चल रहे हैं। कर्मचारी पिछले सप्ताहभर में प्रदर्शन व रैली के साथ मुंडन भी करा चुके हैं। इसके बाद भी सरकार की ओर से कोई भी सकारात्मक रूख सामने नहीं आया है। इससे आहत कर्मचारियों ने रविवार को जल सत्याग्रह कर सरकार की नीतियों का विरोध किया। जल सत्याग्रह करने वालों में जिलाध्यक्ष राखी शर्मा, मनोज कुमार निर्मलकर, दिनेश तिवारी, पुनारद निषाद, बैतल राम, ए राजेन्द्र कुमार, शिव कुमार, रवि कुमार, रामस्वरुप, दिलेश्वर, चुम्मन साहू, संतोष निषाद शामिल थे।

ये भी पढ़ें

हेमचंद यादव University : पीएचडी में दुर्ग ने तोड़ा प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों का रिकॉर्ड

सोमवार को राजधानी में निकालेंगे रैली
अनियमित कर्मचारियों ने प्रदेशस्तर पर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर रखा था। इसके तहत संभाग स्तरीय प्रदर्शन व रैली किया जा चुका है। इस क्रम में कर्मचारी 23 को राजधानी में मौन रैली निकालेंगे। इसके बाद 25 जुलाई से उग्र आंदोलन का ऐलान भी किया गया है।

कर्मचारियों की यह मांग
0 सभी अनियमित कर्मचारियों का नियमितिकरण।
0 प्रशासकीय स्वीकृति और बजट के नाम पर सेवा वृद्धि व पृथक किए जाने की व्यवस्था पर रोक, 62 वर्ष की आयु तक सेवा सुरक्षा।
0 छटनी किए गए अनियमित कर्मचारियों की बहाली।
0 आउट सोर्सिंग व ठेका प्रथा पूर्णत: समाप्त

ये भी पढ़ें

सीएम के गृह जिले में राजनीतिक ड्रामा : जिला पंचायत CEO विवाद: सदस्य और कांग्रेस संगठन के सुर अब अलग-अलग
Published on:
22 Jul 2018 09:04 pm
Also Read
View All