दुर्ग

CG Politics : किसने कहा जोगी कांग्रेस पार्टी का ग्राफ गिर रहा, मुझे नहीं चाहिए टिकट, पढ़ें खबर

ताजा घटनाक्रम में प्रदेश महासचिव प्रकाश देशलहरा ने पार्टी में व्याप्त गुटबाजी और नेताओं की चुप्पी पर नाराजगी जाहिर करते हुए विधानसभा में टिकट की दावेदारी छोडऩे का ऐलान कर दिया है।

2 min read
Jul 28, 2018
CG Politics : किसने कहा जोगी कांग्रेस पार्टी का ग्राफ गिर रहा, मुझे नहीं चाहिए टिकट, पढ़ें खबर

दुर्ग. जोगी कांग्रेस में अंतरकलह थम ही नहीं रहा। गुटबाजी और नई नियुक्तियों पर असंतोष के बाद 150 समर्थकों के साथ संगठन के दर्जनभर पदाधिकारी पहले ही इस्तीफा सौंप चुके हैं। अब ताजा घटनाक्रम में प्रदेश महासचिव प्रकाश देशलहरा ने पार्टी में व्याप्त गुटबाजी और नेताओं की चुप्पी पर नाराजगी जाहिर करते हुए विधानसभा में टिकट की दावेदारी छोडऩे का ऐलान कर दिया है।

गुटबाजी के कारण पार्टी का ग्राफ गिरने का हवाला देकर अजीत जोगी के सामने दावेदारी वापसी का ऐलान

ये भी पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पिता बोले, साजा से रविंद्र चौबे को नहीं दे टिकट, नहीं तो कांग्रेस को भरना पड़ेगा हर्जाना

जनता कांग्रेस के मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के नेताओं के इस्तीफे के बाद उपजे हालात पर चर्चा के लिए पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी ने खुद प्रदेश महासचिव व उनके समर्थकों की बैठक बुलाई थी। इसमें देशलहरा ने लोकसभा प्रभारी महेश देवांगन की मौजूदगी में गुटबाजी के कारण पार्टी का ग्राफ गिरने का हवाला देकर पार्टी सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के सामने दावेदारी वापसी ऐलान किया। जानकारी के मुताबिक देशलहरा ने इससे पहले कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के संबंध में भी पूर्व मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

जोगी ने फिर मांगी एक सप्ताह की मोहलत
सूत्रों के मुताबिक प्रदेश महासचिव द्वारा विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी छोडऩे की घोषणा पर पार्टी आलाकमान ने अभी सहमति नहीं दी है।इसकी जगह सभी मुद्दों पर फैसले के लिए एक सप्ताह रुकने की समझाइश दी गई है। हालांकि इसके बाद भी देशलहरा द्वारा चुनाव नहीं लडऩे की बात कही गई है।

दुर्ग से जोगी परिवार के किसी एक सदस्य को टिकट का प्रस्ताव सौंपा
इस दौरान देशलहरा ने शहर जिला संगठन की बैठक में गुटबाजी व विवाद से निपटने स्थानीय व्यक्ति के बजाए जोगी परिवार से विधायक अमित जोगी अथवा ऋचा जोगी को टिकट दिए जाने के संबंध में लिए गए फैसले का प्रस्ताव भी पार्टी सुप्रीमो को सौंपा। जानकारी के मुताबिक पार्टी सुप्रीमो ने जल्द सभी मुद्दों पर फैसले का भरोसा दिलाया है।

ये भी पढ़ें

78 साल के बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर पूछा कि मेरे 80 वर्षीय भाई जिंदा है या…
Published on:
28 Jul 2018 08:39 pm
Also Read
View All