अर्थव्‍यवस्‍था

अपने पूर्व प्रेमी से इतनी गरीब हैं एश्वर्या राय, 45 की उम्र में इतनी दौलत की हैं मालकिन

आज एश्वर्या राय 45 वर्ष की हो चुकी हैं, उनके पास करीब 236 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

2 min read
Nov 01, 2018
अपने पूर्व प्रेमी से इतनी गरीब हैं एश्वर्य राय, 45 की उम्र में इतनी दौलत की हैं मालकिन

नर्इ दिल्ली। इरुवर, ताल, हम दिल दे चुके सनम ये वो तमाम फिल्में हैं, जिनकी वजह से एश्वर्या राय बच्चन हर जवां दिलों की धड़कन बन गर्इ थीं। आज भी हैं। जब भी वो सिने पर्दे पर नजर आती हैं उनकी हर अदा को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ पड़ते हैं। आज वो 45 की हो चुकी है। उसके बाद भी वो मौजूदा समय की कम उम्र की लड़कियों से कम नहीं दिखती। यहां तक की संपत्ति के मामले में वो अपने पति को पीछे छोड़ती हुर्इ नजर आती है। लेकिन अपने पूर्व प्रेमी बाॅलीवुड के दबंग खान के मुकाबले काफी गरीब हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सलमान खान के मुकाबले उनके पास कितनी कम दौलत हैं…

एश्वर्या राय बच्चन के पास है इतनी दौलत
एश्वर्या राय बच्चन बाॅलीवुड की काफी वेलनोन एक्ट्रेस में से एक है। मौजूदा समय में वो भले ही इतनी फिल्में नहीं कर रही हैं, लेकिन सुर्खियों आैर कमार्इ के मामले किसी से पीछे नहीं है। यहां तक कि अपने पति से ज्यादा उनके पास संपत्ति है। एश्वर्या की संपत्ति की बात करें तो उनका नेटवर्थ 236 करोड़ रुपए है। वो एक फिल्म करने के लिए 6 करोड़ रुपए फीस लेती हैं। एडवरटीजमेंट करने के लिए वो 7 करोड़ लेती है। उनका पर्सलन इंवेस्टमेंट 182 करोड़ रुपए के आसपास है। उनके पास चार गाड़ियां हैं। जिनकी कीमत 4.2 करोड़ रुपए है।

सलमान से करीब 400 फीसदी से ज्यादा गरीब हैं एश्वर्य
भले ही सलमान आैर एश्वर्या राय में अभी कोर्इ संबंध ना हो। लेकिन दोनों के बारे में बातें होती रहती हैं। आज एश्वर्या का जन्मदिन है तो सलमान के बारे में बात ना हो तो कुछ अधूरा सा ही लगता है। दौलत की बात करें तो सलमान खान एश्वर्या के मुकाबले 400 फीसदी से ज्यादा अमीर हैं। आंकड़ों के अनुसार सलमान खान की नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपए है। जबकि उन्होंने ताजा सालाना कमार्इ 232 करोड़ रुपए है। फोर्ब्स ने अपनी लिस्ट में सलमान खान को भी शामिल किया था।

ये भी पढ़ें

17 साल की उम्र से ही ये सुपरस्टार है ऐश्वर्या राय का दीवाना, इस ​तरह किया था अपने प्यार का इजहार!
Published on:
01 Nov 2018 12:24 pm
Also Read
View All