
नई दिल्ली। आधार कार्ड को बैंक खाते से जोडऩे की अंतिम तारीख में अब एक माह से भी कम समय बचा है। यूआईडीएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, अभी तक 80 फीसदी बैंक खाते और 60 फीसदी मोबाइल कनेक्शन को आधार से लिंक किया जा चुका है। सरकार ने 12 संख्या वाले आधार नंबर को 31 मार्च 2018 तक सभी बैंक खातों से जोडऩे की मियाद दी है। इसके साथ पैन नंबर से भी आधार से और मोबाइल सिम कार्ड को भी सरकार ने आखिरी मियाद 31 मार्च 2018 ही रखी है।
58 करोड़ खातों का आधार से किया जा चुका है वेरिफाई
यूआईडीएआई के अधिकारी ने बताया कि, लगभग 109.9 करोड़ बैंक खातों में से अब तक लगभग 87 करोड़ बैंक खातों को आधार से जोड़ा जा चुका है। जिसमें से 58 करोड़ बैंक खातों को वेरिफाई किया जा चुका है जबकि बाकी खातों की वेरिफिकेशन प्रक्रिया अभी भी चल रही है।
87 करोड़ मोबाइल कनेक्शन भी हो चुका है लिंक
अधिकारी आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करने के बारे में बताया कि, 142.9 करोड़ एक्टिव मोबाइल कनेक्शन में से लगभग 87 करोड़ मोबाइल नंबर को आधार से लिंक किया जा चुका है। अभी तक आधार लिंक की प्रक्रिया को 80 फीसदी तक पूरा किया जा चुका है और हम आशा करते हैं की बचे 20 फीसदी को अंतिम मियाद तक कर लिया जाएगा।
क्यों जरुरी है आधार कार्ड
आपको बता दें कि अभी तक लगभग 120 करोड़ भारतीयों का आधार कार्ड बनाया जा चुका है। जिसमें लोगों को 12 डीजिट का एक यूनिक नंबर, उनके फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैनर, और जनसांंख्यिक प्रोफाइल तैयार किया जाता है। आधार कार्ड का डेटाबेस दुनिया का सबसे बड़ा बायोमेट्रिक डेटाबेस है। आधार भारतीय लोगों को कई तरह के सरकारी सुविधाओं का लाभ लेेने के लिए तथा उनके आवासीय पहचान पत्र होता है। सरकार ने बैंक खातों, मोबाइल नंबर जैसी सुविधाओं को अवैध कार्यों से बचाने के लिए इन्हे आधार से लिंंक करना अनिवार्य कर दिया है, जिसके लिए पहले 31दिसंबर 2017 डेडलाइन तय किया गया था। बाद में इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2018 कर दिया गया।