कोर्ट को बताते हुए सीबीआई ने कहा की, पूछताछ में मुंबई के बै्रडी हाउस ब्रांच में साल 2015 से 2017 तक फॉरेक्स विभाग के मैनेजर पद पर रहे यशवंत जोशी ने घूस के तौर पर ज्वेलरी लेने की बात स्वीकार किया है। बता दें कि पीएनबी के इसी ब्रांच से इस घोटाले को अंजाम दिया गया था। सीबीआई ने आगे बताया कि यशवंत जोशी ने इस बात को कबूल किया है कि उसने सोने के दो सिक्के, सोने और हीरे की कान की बालियां घूस के तौर पर लिया है। सीबीआई ने अपने जांच के दौरान इन ज्वूलरी को यशवंत के घर से बरामद किया है।