होम लोन लेने वालों के लिए अच्छी खबर मोतीवाल ओसवाल का नया प्लान नेशनल हाउसिंग बोर्ड से मिली नाम बदलने की मंजूरी
मुंबई, 2 मई 2019: एस्पायर होम फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रस्ताव दिया है कि एएचएफसीएल का नाम बदलकर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंस लिमिटेड कर दिया जाए, या ऐसा कोई नाम रखा जाए जिसकी शुरुआत मोतीलाल ओसवाल शब्द से होती हो। एएचएफसीएल के जनरल मीटिंग में यह प्रस्ताव रखा गया। इससे पहले 1 मई 2019 को एचएफसीएल ने नाम में बदलाव के लिए नेशनल हाउसिंग बोर्ड (एनएचबी) से नो ऑब्जेक्शन लेटर प्राप्त किया था। अब एचएफसीएल रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) में इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आवेदन फाइल करेगी। सारी मंजूरी मिलने के बाद नाम में बदलाव हो जाएगा।
इसके बाद ग्रुप अपने होम लोन को मोतीलाल ओसवाल होम लोन ब्रांड के नाम से इस्तेमाल कर सकेगी।
इस मौके पर बात करते हुए मोतीलाल ओसवाल के चेयरमैन और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंस सर्विसेज के एमडी ने कहा “ नाम में बदलाव के बाद ग्राहकों को अब मोतीलाल ओसवाल के नाम से ग्राहकों को होम लोन मिल सकेगा। पूरी दुनिया में करीब 20 लाख ग्राहकों के बेस और 1 लाख करोड़ का एसेट, 600 से ज्यादा शहरों 2400 से ज्यादा आउटलेट्स पर मोतीलाल ओसवाल अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। मोतीलाल ओसवाल 10,000 करोड़ से ज्यादा के मार्केट कैप के साथ भारत का बड़ा फाइनेंशियल सर्विस ब्रांड है। कंपनी की इस रिब्रांडिंग के बाद न सिर्फ कंपनी के क्षमता का विस्तार होगा बल्कि ग्राहकों को भरोसा भी मोतीलाल ओसवाल ग्रुप और ज्यादा बढ़ेगा। हमें उम्मीद है कि इस कदम से हम होम फाइनेंस के बिजनेस में आने वाले दिनों में और बेहतर कर सकेंगे।