अर्थव्‍यवस्‍था

बड़ी खुशखबरी: 14 लाख से ज्यादा बैंक कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा बोनस

आईबीए से सभी बैंकों से कहा कि अपने अधिकारियों को दे एडवांस एरियर नवंबर 2017 के बाद और 31 मार्च 2019 के पहले ज्वाइनिंग वालों मिलेगी आधी सैलरी
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Oct 2019, 12:09 PM IST
rupee.jpg

नई दिल्ली। दीपावली से पहले देश के लाखों बैंक कर्मचारियों के लिए दिवाली खास होने वाली है। उन्हें दिवाली से पहले एक महीने की सैलरी बतौर बोनस के तौर दी जाएगी। इंडियन बैंक एसोसिएशन की ओर से सभी बैंकों को ऐसा करने को कहा है। यह एडवांस डीए और बेसिक सैलरी को मिलाकर दिया जाएगा। ऐसोसिएशन ने कहा कि यह रुपया उस एरियर में से काट लिया जाए जब बढ़ी हुई सैलरी तय होगी और उसके हिसाब से जो एरियर दिया जाएगा। इसका फायदा देश के 14 लाख से ज्यादा बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगा।

इन लोगों को होगा बड़ा फायदा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोनस के तौर पर यह एडवांस उन कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दिया जाएगा जो एक नवंबर 2017 को बैंक को अपनी सेवाएं लगातार दे रहे हैं। साथ ही रिटायर नहीं हुए हैं। को मिलेगा जो एक नवंबर 2017 को बैंक की नौकरी कर रहे थे और अभी तक रिटायर नहीं हुए है। वहीं उन कर्मचारियों और अधिकारियों को आधा एडवांस मिलेगा जिन्होंने एक नवंबर 2017 के बाद और 31 मार्च 2019 के पहले ज्वाइन किया है।

कुछ इस तरह का हुआ है समझौता
कर्मचारियों और मैनेज्मेंट बीच हुए वेतन संशोधन समझौते के अनुसार यह एडवांस एरियर्स में एडजस्ट होगा। एसोसिएशन की ओर से बैंकों से कहा गया है कि बैंक कर्मचारियों को यह बताया जाता है कि एड हॉक का भुगतान एक गुडविल के रूप में किया जा रहा है और इस एडवांस पेमेंट को एक्चुअल एरियर के तौर पर एडजस्ट किया जाएगा।

Published on: