एक लाख करोड़ रुपए से कम हुआ जीएसटी कलेक्शन
बीते महीने सितंबर में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 2.67 फीसदी घटकर 91,916 करोड़ रुपए रह गया, जोकि उपभोग में सुस्ती को दर्शाता है। मासिक जीएसटी संग्रह फिर एक लाख करोड़ रुपए से कम रहा। वित्त मंत्रालय के अनुसार, सितंबर 2019 में कुल सकल जीएसटी राजस्व 91,916 करोड़ रुपए रहा, जिसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) का संग्रह 16,630 करोड़ रुपए, राज्यों का जीएसटी (एसजीएसटी) संग्रह 22,598 करोड़ रुपए और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) 45,069 करोड़ रुपए (आयात से संग्रहित 22,097 करोड़ रुपए समेत) और उपकर 7,620 करोड़ रुपए (आयात से संग्रहित 728 करोड़ रुपए समेत) शामिल हैं।