सरकारी वेबसाइट के अनुसार कीमतें
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई खुदरा कीमतों सूची के अनुसार, चीनी का दाम बीते एक महीने सिर्फ एक रुपया प्रति किलो की वृद्धि हुई है, लेकिन कारोबारी ने बताया कि बीते एक महीने में चीनी का थोक भाव तकरीबन 300 रुपए प्रति कुंटल बढ़ गया है। मंत्रालय की कीमत सूची के अनुसार, दिल्ली में एक सितंबर को चीनी का खुदरा मूल्य 39 रुपए प्रति किलो था जबकि 30 सितंबर को 40 रुपए प्रति किलो। वहीं, दिल्ली के चीनी कारोबारी सुशील कुमार ने बताया कि देश की राजधानी में सोमवार को चीनी का थोक भाव 3,780-3,930 रुपए प्रति कुंटल था जबकि खुदरा भाव 42-47 रुपए प्रति किलो चल रहा था।