अर्थव्‍यवस्‍था

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह भी देखी गई गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 8:27 AM IST
forex reserve
नई दिल्ली। स्वर्ण भंडार में बड़ी गिरावट के कारण देश का विदेशी मुद्रा भंडार 06 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 24.82 करोड़ डॉलर घटकर 405.81 अरब डॉलर रह गया, जो 28 सप्ताह का निचला स्तर है। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले 29 जून को समाप्त सप्ताह में यह 1.76 अरब डॉलर घटकर 406.06 अरब डॉलर रहा था। वहीं, इसका 405 अरब डॉलर से कम का स्तर 22 दिसंबर 2017 को समाप्त सप्ताह में दर्ज किया गया था, जब यह 404.92 अरब डॉलर रहा था।
Updated on:
14 Jul 2018, 8:27 AM IST
Published on: