बुरहानपुर. इंदिरा कॉलोनी में बंद मकान में फिर से चोरी की वारदात हुई है। यहां रिटायर्ड शिक्षिका के मकान में चोरों ने धावा बोला। शिक्षिका शबिहा परवनी स्वास्थ्य खराब होने पर १० जुलाई की शाम भाई मोहम्मद रफी अहमद खान के घर लोहारमंडी चली गई थी। वहां डॉक्टर से उपचार कराकर रूक गई। ११ जुलाई की रात जब घर पहुंची, तो पूरा सामान फैला हुआ था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जवर के साथ सामान भी चोरी हो गया था।
शबिहा परवीन ने बताया कि चोर बाथरूम में कांच की जाली तोड़कर अंदर आए। चोर 10 ग्राम सोने के झूमके, पेंडल के साथ 100 ग्राम चांदी की पायल व अन्य जवेर ले गए। इसके साथ किचर में रखे बर्तन, खाना बनाने की भगोने, कढ़ाई, सिलाई मशीन, जनरेटर, बैटरी, स्टील के नल व शावर, कपड़े और अन्य सामान चुरा ले गए है। चोरी गए सामान का मूल्य करीब सवा लाख रुपए है। चोरों ने टीवी को भी निकालने की कोशिश की, लेकिन उनसे टीवी नहीं निकली। गुरुवार सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी। लालबाग पुलिस ने मौके पर आकर जांच की।
पति को तलका देकर अकेली रहती थी वृद्धा
शबिहा परवीन ने बताया कि वह शासकीय उर्दू माध्यमिक स्कूल हरिरपुरा में शिक्षिका थी। पति को २००२ में तलाक देकर अपने तीन बच्चों के साथ अकेले रह रही थी। २००८ में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया। कुछ दिन भाई के घर पर रही। लेकिन घर छोटा होने से अच्छा नहीं लगता था। इस लिए कॉलोनी में बने मकान में आकर रहने लगी, यहा वह अकेली रहती है।