अर्थव्‍यवस्‍था

मोदी सरकार ने बहनों को दिया नायाब तोहफा, राखी पर देंगी सब दुअाएं

जीएसटी परिषद की 28वीं बैठक में कर्इ अहम निर्णय लिए गए हैं, जिसमें कर्इ प्रोडक्ट्स को जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 10:11 AM IST
GST
मोदी सरकार ने बहनों को दिया नायाब तोहफा, राखी पर देंगी सब दुअाएं

नई दिल्ली।जीएसटी परिषद की 28वीं बैठक से शनिवार शाम को महिलाआें के लिए बड़ी खबर आर्इ थी कि सैनेटरी पैड को जीएसटी के दायरे बाहर कर दिया है। अब जीएसटी मीटिंग की सभी बातें सामने आ गर्इ हैं। जीएसटी के अलावा आैर भी कर्इ सामान जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया गया है। लेकिन सैनेटरी नैपकिन के अलावा मोदी सरकार ने बहनों के लिए भी एक सौगात दी है। राखी के दिन सभी बहनें मोदी आैर जीएसटी परिषद के सभी मेंबर्स को दुआएं देंगी। आइए आपको भी बताते हैं कि जीएसटी में देश की बहनों को किस तरह की सौगात दी है।

अब राखी को भी किया जीएसटी के दायरे से बाहर
राखी एक एेसा त्यौहार है जो सिर्फ हिंदू ही नहीं देश के हर धर्म जाति आैर समुदाय की बहनें इस त्योहार को मनाती हैं। एेसे में राखियों की काफी सेल भी होती है। राखियों की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। खासकर राखी से कुछ दिन पहले राखियों की कीमतें आसमान तक चली जाती हैं। इसलिए महिलाआें को अपने भार्इयों को महंगी कीमत की राखियां भेजनी पड़ती है। वहीं सरकार ने इस पर भी टैक्स लगाया हुआ था। देश की बहनों को जीएसटी परिषद ने खुश करते हुए राखियों को जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया है।

ये उत्पाद भी हो गए जीएसटी के दायरे से बाहर
महिलाआें की सैनेटरी नैपकिन आैर राखी के अलावा जीएसटी परिषद ने आैर भी कर्इ वस्तुआें को भी जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया गया है। जीएसटी परिषद से मिली जानकारी के अनुसार फोर्टिफाइड मिल्क और पत्थर, मार्बल और लकड़ी से बनी मूर्तियां शामिल हैं। इससे देश के लोगों को काफी फायदा होगा। आपको भी बता दें कि शनिवार को जीएसटी परिषद की 28वीं बैठक थी। जब से पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का प्रभार मिला है। उसके बाद ये जीएसटी की पहली मीटिंग थी। अब अगली मीटिंग केरल में होगी। जिसमें कर्इ आैर उत्पदों पर विचार किया जाएगा

Published on: