अर्थव्‍यवस्‍था

अगर हुई इस महिला की मौत तो बदल जाएगी 10 देशों की करेंसी

यह इंसान आैर कोर्इ नहीं बल्कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं। जिनकी उम्र अब 92 साल की हो चुकी हैं।

3 min read
Jun 11, 2018
अगर हुई इस महिला की मौत तो बदल जाएगी 10 देशों की करेंसी

नर्इ दिल्ली। दुनिया में एक एेसा भी इंसान हैं जब वो मौत की आगोश में जाएगा तो दुनिया के 10 देशों की अर्थव्यवस्था बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। ताज्जुब की बात तो ये है कि उन देशों की करंसी में बदलाव आ जाएगा। वहीं उस इंसान के फ्यूनरल में इतना खर्चा होगा जिसकी अंदाजा भी आप नहीं लगा सकते हैं। आप भी सोच रहे होंगे कि हम आपको आखिर किस इंसान के बारे कें बताने जा रहे हैं जो दुनिया के दस देशों के लिए इतना जरूरी है। आइए आपको ज्यादा इंतजार ना कराते हुए उस इंसान के बारे में बताते हैं…

तो ये है वो इंसान
यह इंसान आैर कोर्इ नहीं बल्कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं। जिनकी उम्र अब 92 साल की हो चुकी हैं। आपको यकीन नहीं होगा फिर भी हम आपको बता देंते हैं कि उन्हें ब्रिटिश राजगद्दी पर बैठे हुए करीब करीब 66 साल हो चुके हैं। जबकि ब्रिटेन के बीते चार प्रधानमंत्री की उम्र भी 60 पार नहीं हुर्इ है। है ना ताज्जुब की बात। आज तक ब्रिटेन में आज तक इतने लंबे समय तक किसी इंसान ने क्राउन नहीं पहना है। उनके सिर पर 1953 में ब्रिटिश क्राउन सजाया गया था।

विदार्इ भी भव्यता के साथ
ब्रिटेन की राॅयल फैमिली अपने भव्य जीवनशैली के लिए जानी जाती है। वैसे भी जब महारानी की मौत होगी तो वो सदी की सबसे बड़ी घटनाआें में से एक होगी। एेसे में उनकी विदार्इ भी पूरी भव्यता के साथ होगी। जिसका पूरा खर्चा ब्रिटिश सरकार वहन करेगी। अब दशकों से ब्रिटेन में कुछ घटा नहीं तो इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि उनकी मौत पर खर्चा कितना होगा?

प्रिंसेज डायना की मौत पर आया था इतना खर्चा
राॅयल फैमिली में आखिरी मौत प्रिंसेज डायना की हुर्इ थी। उस समय उनकी फ्यूनरल में 10 मिलियन डाॅलर का खर्चा आया था। अगर इसे मौजूदा भारतीय करंसी के हिसाब से देखा जाए जो 67.52 करोड़ रुपए बैठता है। तो अब आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि ब्रिटेन की महारानी के फ्यूनरल पर कितना खर्च हो सकता है।

बदल जाएगी इंग्लैंड की करेंसी
महारानी की मौत के इंग्लैंग को एक नया राजा तो मिलेगा ही, लेकिन अर्थव्यवस्था में कितना परिवर्तन आएगा इस बात का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। जी हां, देश की पूरी करंसी में बदलाव किया जाएगा। क्योंकि मौजूदा महारानी की तस्वीर लगी है। जिन्हें बदलकर उस करंसी में उस वत्क क्राउन पहनने वाले की तस्वीर लगाकर नर्इ करंसी छापी जाएगी। आंकड़ों पर बात करें तो इंग्लैंड की करंसी की कुल संख्या 3.6 बिलियन है। जिन्हें बदलने में करीब 200 मिलियन डाॅलर खर्चा आएगा।

6 बिलियन डाॅलर का नुकसान का होगा नुकसान
महारानी के मरने के बाद फ्यूनरल का दिन आैर नए राजा के ताजपोशी का दिन नेशनल हाॅलीडे होगा। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इंग्लैंड में एक दिन का नेशनल हाॅलीडे 3 बिलियन डाॅलर का नुकसान देता है। यानी दो नेशनल हाॅलीडे पर इंग्लैंड की अर्थव्यवस्था को 6 बिलियन डाॅलर का नुकसान होता है।

इन देशों की भी बदल जाएगी करंसी
ब्रिटेन की महारानी के मरने के बाद सिर्फ इंग्लैंड की करंसी में ही बदलाव नहीं होगा। बल्कि न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जमैका, माॅरिशियस, केमेन, आर्इलैंड, सेंट हेलेना, इस्ले ऑफ मैन, जर्सी, जिब्राल्टर आदि देशों की करंसी में महारानी की तस्वीर लगी हैं। जिन्हें बदला जाएगा। जिन्हें बदलने में करीब 1 बिलियन डाॅलर आएगा।

तो इतना आएगा खर्चा
अगर इन सब मोटे खर्चोंं आैर नुकसान को मिला लिया जाए तो महारानी की मौत के बाद जो कुल खर्चा आएगा वो करीब 8 बिलियन डाॅलर होगा। अगर मौजूदा समय में भारतीय करंसी से हिसाब लगाया जाए जो करीब 54 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा बैठेगा।

ये भी पढ़ें

बम धमाकों ने किया इन आॅनलाइन शाॅपिंग कंपनियों को मालामाल
Published on:
11 Jun 2018 01:19 pm
Also Read
View All