आॅनलाइन शाॅपिंग की बात करें तो अफगानिस्तान में पिछले दो सालों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिला है। वहीं कुछ दुकानदार भी अपने बिजनेस को आॅनलाइन प्लेटफॅार्म पर ले आएं है। जिन वेबसाइट्स पर सबसे ज्यादा खरीदारी हो रही उनमें azadbazar.af, afom.af, JVbazar.co शामिल है। इन साइट्स पर काॅस्मेटिक्स, कंप्यूटर, किचनवेयर, फर्नीचर मिल रहे हैं। यहां तक की लोगों को कार आैर मकान तक भी आॅनलाइन मिल रहे हैं।