अर्थव्‍यवस्‍था

US-चीन ट्रेड वॉर पर FICCI प्रमुख ने दी सलाह, कहा – इस मौके का फायदा उठाने के लिए भारत को कम करनी होंगी ब्याज दरें

अमरीका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के बीच उद्योग मंडल फिक्की के अध्यक्ष संदीप सोमानी ने भारत की कंपनियों को इसका फायदा उठाने के उपाय बताए सोमानी ने जानकारी देते हुए कहा कि अमरीका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के दौरान दोनों देश एक-दूसरे पर भारी शुल्क लगा रहे इसका सीधा फायदा भारत को बहुत आसानी से मिल सकता है
2 min read
May 26, 2019
china vs india
US-चीन ट्रेड वॉर पर FICCI प्रमुख ने दी सलाह, कहा - इस मौके का फायदा उठाने के लिए भारत को कम करनी होंगी ब्याज दरें

नई दिल्ली।अमरीका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के बीच उद्योग मंडल फिक्की के अध्यक्ष संदीप सोमानी ने भारत की कंपनियों को इसका फायदा उठाने के उपाय बताए हैं। हाल ही में सोमानी चीन गए थे वहां उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार को अपने दूसरे कार्यकाल में चीन से बड़े निवेश हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए और चीन के मशीनी विनिर्माताओं को भारत में संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।


भारत के लिए यह अच्छा मौका है

सोमानी ने जानकारी देते हुए कहा कि अमरीका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के दौरान दोनों देश एक-दूसरे पर भारी शुल्क लगा रहे हैं, जिसका सीधा फायदा भारत को मिल सकता है। यह भारतीय निर्यात के कुछ श्रेणियों के लिए बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि यदि अमरीका और चीन के बीच व्यापार युद्ध जारी रहता है तो यह कुछ क्षेत्रों में भारतीय निर्यात के लिए अच्छा अवसर है। सोमानी ने कहा , 'यदि आप प्रतिस्पर्धी बनते हैं तो हम चीन को इन क्षेत्रों में पछाड़ सकते हैं लेकिन सरकार को इसमें सहयोग करना होगा क्योंकि उत्पादन की लागत बहुत अधिक है। यह हमारे उत्पादों को प्रतिस्पर्धी नहीं बनने देते हैं।'


ब्याज दरों में की जानी चाहिए कमी

उन्होंने कहा , 'इसके अलावा हमारे यहां ब्याज दर सर्वकालिक उच्च स्तर पर है , जो हमारे उत्पादों को प्रतिस्पर्धी नहीं बनाते हैं। यह एक समस्या है। हमारी मुद्रास्फीति दर नीचे है, करीब 3 फीसदी के आस-पास है। ऐसे में बैंकों को 10, 11 फीसदी पर कर्ज देने की जरूरत है।' उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में एक या डेढ़ प्रतिशत तक की कमी करने की जरूरत है। सोमानी ने कहा कि सरकार को लगातार नीतियां अपनाकर कृषि निर्यात को प्रतिस्पर्धी बनाना चाहिए। अगर ब्याज दरों में कमी कर दी जाती है तो इससे भारत को काफी फायदा होगा।


ये भी देखें: खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम


सोमानी ने दी जानकारी

सोमानी ने कहा , 'दुर्भाग्यवश भारतीय कृषि नीति में एकरूपता नहीं है , जब कीमतें ऊपर जाती हैं तो भारत निर्यात पर रोक लगा देता है। हमें नीतियों में एकरूपता लाकर कृषि उत्पादों का बड़ा निर्यातक बनना चाहिए। जब कीमतें बढ़े तो सरकार को निर्यात घटाने के बजाए आयात करना चाहिए।'

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

( ये न्यूज एजेंसी से ली गई है। )

Published on:
26 May 2019 12:15 pm