
नर्इ दिल्ली। अब सिर्फ सिलेब्रिटी नहीं बल्कि आम लोग जो थोड़े शौकीन होते हैं वो भी कपड़ों, जूतों, परफ्यूम आैर बाकी चीजों का कलेक्शन रखने लगे हैं। ताकि उन्हें किसी आॅकेजन में जाने के लिए मार्केट की आेर रुख ना करना पड़े। लेकिन क्या आपने सुना है जो बच्ची पांच महीने पहले पैदा हुर्इ है। जो अभी अपने पांवों से ठीक से चल भी नहीं सकती। उसके पास 15.15 लाख रुपए के जूते हैं। यकीन करना थोड़ा मुश्किल हैं, लेकिन यह सच है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर यह बेटी है किसकी आैर कहां की है।
केली जेनर की हैं पांच महीने की बेटी
टीवी सेलीब्रिटी केली जेनर की पांच महीने की बेटी स्टॉर्मी अभी चल भी नहीं सकती, लेकिन उसकी अलमारी में लगभग 22,000 डॉलर यानि 15.15 लाख रुपए के जूते हैं। केली जेनर ने स्टॉर्मी के जूतों का संग्रह अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट कर दिया। 20 वर्षीय अभिनेत्री ने अपनी बेटी के फुटवियर की एक झलक दिखाई।
इन टाॅप ब्रांड के हैं जूते
इनमें 1,000 डॉलर के 'गुइसेप जैनोटी' के फुटवियर, 275 डॉलर के 'गुची' के तथा 50 डॉलर के 'नाइकी एयर फोर्स 1' के फुटवियर शामिल हैं। 'पीपुल्स डॉट कॉम' के अनुसार स्टोरी के दौरान जेनर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "आखिरकार स्टॉर्मी को कुछ स्नीकर्स आ गए।" जेनर ने काले, भूरे और लाल रंग के 'एयर जॉर्डन्स' की ओर इशारा करते हुए अपने पुरुष मित्र ट्रैविस स्कॉट के बारे में कहा, "उसके पिता ने उसे ये विंटेज जूतों का गुच्छा दिया है। इसलिए मैं देखना चाहती हूं कि क्या उसे ये पसंद हैं?"
कर्इ सेलीब्रेटी बच्चे हैं इस फेहरिस्त
अगर भारत में बात की जाए तो मौजूदा समय में करीना आैर सैफ का बेटा तैमूर सबसे ज्यादा चर्चाआें में रहता। वो क्या पहनता है आैर क्या खाता पीता है, उसके बारे में मीडिया सुर्खियां बनाती रहती है। यहां तक की उसे किस प्ले स्कूल में पढ़ाया जा रहा है आैर उसकी फीस कितनी है लोग जानना चाहते हैं।