14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले उठा, गिरा आैर फिर उठा शेयर बाजार, कुछ एेसी हुर्इ शेयर मार्केट की शुरुआत

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में नकारात्‍मक रुख नजर आया और सेंसेक्‍स 0.08 प्रतिशत के सा‍थ 28.10 अंक गिरकर 35,546.45 पर आ गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 6 Jul 2018, 10:16 AM IST

BSE

पहले उठा, गिरा आैर फिर उठा शेयर बाजार, कुछ एेसी हुर्इ शेयर मार्केट की शुरुआत

नर्इ दिल्ली। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में नकारात्‍मक रुख नजर आया और सेंसेक्‍स 0.08 प्रतिशत के सा‍थ 28.10 अंक गिरकर 35,546.45 पर आ गया। दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) में भी यही रुख रहा और इसका सूचकांक 0.09 फीसदी यानी 9.15 अंक फिसलकर 10,740.60 पर पहुंच गया। वैसे बीएसर्इ की आेर से हरे निशान की आेर बढ़ गया है। वहीं निफ्टी भी हरे निशान की आेर बढ़ गया है।

पहले उठा, गिरा आैर फिर उठा शेयर बाजार
कारोबार के आखिरी कारोबारी दिन शेयर मार्केट सुबह से ही हिचकोले खाता हुआ दिखार्इ देे रहा है। कारोबार के शुरूआत में मार्केट उठा था कि लेकिन थोड़ी देर के बाद सेंसेक्‍स 0.08 प्रतिशत के सा‍थ 28.10 अंक गिरकर 35,546.45 पर आ गया। कुछ एेसा ही निफ्टी में भी देखने को मिला। लेकिन दोनों हरे निशान की आेर आगे बढ़ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 111.93 बढ़त के साथ 35,686.48 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 29.45 अंकों के बढ़त के साथ 10,779.20 पर कारोबार कर रहा है।

पटरी पर आए आरआर्इएल के शेयर
वहीं दूसरी आेर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी पटरी पर लौट आए हैं। जहां गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स -25.05 के साथ 965 अंकों पर बंद हुए थे। वहीं शुक्रवार को इंडस्ट्री के शेयर बाजार 16 अंकों की बढ़त के साथ 981 पर कारोबार कर रहे हैं। वैसे अभी तक कंपनी के शेयर पे बुधवार के आंकड़े को नहीं छुआ है। उम्मीद की जा रही है कारोबार के अंत तक इंडस्ट्री बुधवार के अंकों को भी पार कर जाएगी।

झटके से लगा 40 हजार करोड़ रुपए का नुकसान
इससे पहले रिलायंस एजीएम की मीटिंग के बाद सभी को इस बात की उम्मीद थी जब मार्केट बंद होगा तो सभी चेहरों पर मुस्कुराहट होगी। खासकर बीएसर्इ को इस बात की पूरी उम्मीद थी। मार्केट को करीब 71 अंकों का नुकसान हुआ आैर गुरुवार को जब मार्केट बंद हुआ तो मार्केट कैप 1,45,11,945.53 करोड़ रुपए रहा। जबकि बुधवार को जब बाजार बंद हुआ था तो उस दिन का मार्केट कैप 1,45,51,999.99 करोड़ रुपए था। जब इन दोनों दिनों का अंतर निकाला गया तो 40,054 करोड़ रुपए नुकसान देखने को मिला। गुरुवार को बीएसई के सेंसेक्स में 70.85 अंक की गिरावट आई थी और यह 0.20 प्रतिशत गिरकर 35,574.55 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई के सूचकांक में भी कल के कारोबार में गिरावट रही थी और यह 20.15 अंक या 0.19 प्रतिशत टूटकर 10,749.75 पर बंद हुआ।