अर्थव्‍यवस्‍था

प्रधानमंत्री मोदी ने किया 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान, भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

PM NARENDRA MODI ने किया राष्ट्र को संबोधित बेहाल अर्थव्यवस्था को 20 लाख करोड़ के पैकेज का तोहफा आपदा को अवसर में बदलने की कही बात राज्यों से बातचीत के बाद होगा लॉकडाउन 4 पर ऐलान
2 min read
• •
Updated: 12 May 2020, 9:13 PM IST
ECONOMIC RELIEF PACKAGE
ECONOMIC RELIEF PACKAGE

नई दिल्ली: पिछले काफी लंबे वक्त से दूसरे आर्थिक पैकेज का इंतजार किया जा रहा था। उद्योग जगत से लेकर राज्य के मुख्यमंत्रियों के बीच भी इस पैकेज की चर्चा हो रही थी । आखिर लॉकडाउन-3 ( LOCKDOWN 3.0 ) के बीच आज राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ( PM Narendra Modi ) ने कोरोना से बेहाल अर्थव्यवस्था के लिए 20 लाख करोड़ के विशेष आर्थिक पैकेज ( 20 LAKH CR ECONOMIC PACKAGE ) की घोषणा की है। इस आर्थिक पैकेज ( BAILOUT PACKAGE ) में पिछले पैकेज को भी शामिल किया गया है। आपको बात दें कि मोदी का दावा है कि ये पैकेज GDP का 10 फीसदी है। इस आर्थिक पैकेज ( ECONOMIC RELIEF PACKAGE ) की घोषणा करते हुए मोदी ने साफ कहा कि इस पैकेज के बारे में विस्तार से कल वित्त मंत्री द्वारा घोषणा की जाएगी । फिलहाल देश को इस आपदा को अवसर में बदलते हुए दृढ़ संकल्प और इच्छा शक्ति के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ये पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा।

देशवासियों और उद्योग जगत के लिए है पैकेज-

अपने भाषण में मोदी ने इस आर्थिक पैकेज को छोटे और मझोले उद्योगों ( MSMES ) और आम आदमी को समर्पित करते हुए कहा कि ये विशेष आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग गृह उद्योग हमारे मंझोले उद्योगों के लिए हैं, जो करोड़ो लोगों की आजीविका देते हैं, इसके साथ ही ये पैकेज देश के किसानों के लिए है, मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स ( TAXPAYER ) देता है, ये पैकेज भारतीय उद्योग जगत के लिए है।

उम्मीद से बड़ा है आर्थिक पैकेज ( ECONOMIC RELIEF PACKAGE ) - यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि रघुराम राजन से लेकर अरविंद सुब्मण्यन और ASSOCHAM जैसे संगठनों के द्वारा 9-12 लाख करोड़ के पैकेज की मांग की जा रही थी । ऐसे में 20 लाख करोड़ का पैकेज उद्योग जगत में नई ऊर्जा का संचार कर सकता है। खैर इस पैकेज में किस उद्योग को कितना मिलेगा इस बाता का खुलासा कल होगा ।

Updated on:
12 May 2020, 9:13 PM IST
Published on: