अर्थव्‍यवस्‍था

राजनाथ सिंह ने कहा, भारत 2030-32 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा

भारत की अर्थव्यवस्था का वर्तमान आकार है 2.7 ट्रिलियन डॉलर वर्ष 2024 तक भारत की इकोनॉमी को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Sep 2019, 9:10 AM IST
Rajnath Singh

नई दिल्ली। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि सरकार का लक्ष्य भारत को 3030-32 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। राजनाथ सिंह दिल्ली स्थित सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चर्स ( एसआईडीएम ) के वार्षिक सम्मेलन में बोल रहे थे। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने बजट में 2024 में 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा, "भारत की अर्थव्यवस्था का वर्तमान आकार 2.7 ट्रिलियन डॉलर का है और 2024 तक इसे 5 ट्रिलियन डॉलर का बनाने का लक्ष्य है और इसके बाद 2030-32 तक इसे 10 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर का बनाने का लक्ष्य है।" सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल मेक इन इंडिया के तहत सरकार का मकसद न सिर्फ भारत को एक प्रमुख शस्त्र निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है, बल्कि इसे रक्षा निर्यातक के रूप में बदलना है। वर्तमान में भारत में रक्षा उद्योग बड़े स्तर पर आयात पर निर्भर है।

राजनाथ ने कहा, "हमारी परिकल्पित रक्षा उत्पादन नीति में हमने स्पष्ट रूप से एयरोस्पेस व रक्षा वस्तुओं व सेवाओं में 2025 तक 26 अरब डॉलर के कारोबार का लक्ष्य तय किया है, जिसमें 10 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश शामिल है और करीब 20 से 30 लाख रोजगार पैदा करने का लक्ष्य है।"

Published on: