अर्थव्‍यवस्‍था

इतने डरपोक होते है ये अरबपति केवल अपनी सुरक्षा पर खर्च करते है 68 करोड़ रुपए

ये तो आप सभी को पता होगा की दुनिया के सबसे अमीर आदमी और ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के मालिक जेफ बेजोस एक दिन में करोड़ो कमा लेते हैं।

2 min read

नई दिल्ली। ये तो आप सभी को पता होगा की दुनिया के सबसे अमीर आदमी और ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के मालिक जेफ बेजोस एक दिन में करोड़ो कमा लेते हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है की करोड़ो कमाने वाले जेफ बेजोस अपनी और आपने परिवार की सिक्योरिटी पर करोड़ो खर्च भी कर देते हैं। जेफ बेजोस अपनी सिक्योरिटी पर हर दिन 2.84 लाख रुपए खर्च करते हैं। बात अब महीने की जाए तो हर महीने बेजोस की सिक्योरिटी पर तकरीबन 85 लाख रुपए से ज्यादा खर्च होते हैं। अगर अब हर साल बेजोस की सिक्योरिटी पर होने वाले खर्चे की बात करें तो वो है 10 करोड़ रुपए हैं।

सिक्योरिटी पर 10 करोड़ से ज्यादा खर्च करते है बिल गेट्स

जेफ बेजोस के सबसे अमीर बनने के बाद अमीरों की लिस्ट में दूसरे नबंर पर खिसकने वाले और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स हर दिन अपनी सिक्योरिटी पर लगभग 3लाख से ज्यादा खर्च करते हैं। बात महीने की जाए तो ये आंकड़ा तकरीबन 85 लाख होगा। अगर अब बात हर साल बिल गेट्रस की सिक्योरिटी पर होने वाले खर्च की जाए तो ये आंकड़ा 10 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का है।

सिक्योरिटी पर 68 करोड़ से ज्यादा खर्च करते है मार्क जुकरबर्ग

अमीरो की लिस्ट में तीसरे नबंर पर रह चुके फेसबुक के मालिक और फाउंडर मार्क जुकरबर्ग शायद अपने लुक पर ज्यादा पैसा न खर्च करते हो पर उनकी सिक्योरिटी पर जो खर्च होता है अगर आप उसके बारे में सुनेगें तो हैरान रह जाएंगे। मार्क जुकरबर्ग की अपनी और अपनी फैमिली की सिक्योरिटी पर हर साल लगभग 68 करोड़ रुपए खर्च करते हैं। इतना ही नहीं फेसबुक के आंकड़ो के मुताबिक जुकरबर्ग ने सिक्योरिटी पर 2017 में लगभग 5 हजार करोड़ रुपए खर्च किए थे। यह साल 2016 के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा हैं।

सिक्योरिटी पर इतना खर्च करते है वारेन बफे

बात अब वारेन बफे की जाएं जो की अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर थे। तो वो हर दिन अपनी 68 हजार रुपए खर्च करते हैं। यानी हर महीने बफे की सिक्योरिटी पर होने वाला खर्च तीन लाख के आस-पास हैं। बात अगर सालभर के सिक्योरिटी खर्च की जाए तो ये आंकड़ा 2,51,55,000 रुपए का हैं।

एप्पल के सीईओ की सिक्योरिटी है इतनी महंगी

अब अगर बात उस शख्स की जाए जिसकी कंपनी का फोन हर आम आदमी आपने हाथ में रखना चाहता है यानी की एप्पल। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एप्पल के सीईओ टिम कुक अपनी सिक्योरिटी पर हर दिन रीब 40 हजार रुपये खर्च करते है। मतलब की हर महीने टिम कुक कि सिक्योरिटी पर एक लाख से ज्यादा खर्च किए जाते हैं। अब अगर बात एक साल की जाए तो एक साल में टिम कुक कि सिक्योरिटी पर करीब 1,45,60,000 रुपये खर्च होते हैं।

ये भी पढ़ें

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला बाजार, लाल निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी
Published on:
31 Jul 2018 01:17 pm
Also Read
View All