अर्थव्‍यवस्‍था

ओबीसी बैंक में भी 110 करोड़ का लोन फर्जीवाड़ा, कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद का भी नाम शामिल

ओबीसी बैंक को करीब 110 करोड़ का चुना लगाने के आरोप में शिंभावली शुगर्स के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र और धोखाधड़ी का केस दर्ज।
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2018, 2:04 PM IST
Feature image

नई दिल्ली। देश के पब्लिक सेक्टर बैंको में घोटालों का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कड़ी में अब अगला नाम देश की सबसे बड़े चीनी मील में से एक शिंभावली शुगर्स का आ रहा है। सीबाआई ने, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) को करीब 110 करोड़ का चुना लगाने के आरोप में उत्तर प्रदेश स्थित शिंभावली शुगर्स के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। रविवार को सीबीआई ने दिल्ली, हापुड़, और नौएडा में स्थित डायरेक्टर परिसर, फक्टरियों और कॉरपोरेट कार्यालयों सहित आठ जगहों पर तलाशी किया।


पंजाब के मुख्यमंत्री के दामाद पर भी आरोप

बैंक के जिन अधिकारियों पर केस दर्ज किया गया है उनमें कंपनी के सीईओ जीएससी राव, सीएफओ संजय तापडिय़ा, कार्यकारी निदेशक गुरसिमरन सिंह मान और इसके साथ ही पांचर गैर कार्यकारी निदशकों का नाम शामिल है। आपको बता दें कि इस गुरसिमरन सिंह मान पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के दामाद है।


क्या है पूरा मामला

शिंभावली शुगर्स पर आरोप है कि, कंपनी ने औरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से 97.85 करोड़ और 110 करोड़ का दो लोन लिया था। बैंक द्वारा दिए गए 97.85 करोड़ के लोन को साल 2015 में ही बैंक ने एनपीए घोषित कर दिया था। जिसके बाद कई तरह की फंडिंग के माध्यम से बैंक ने कंपनी को 110 करोड़ रुपए का लोन दिया। बैंक ने इस मामले को लेकर कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, उसने साल 2012 में आरबीआई द्वारा घोषित एक स्कीम के तहत कंपनी को 148.60 करोड़ रुपए का लोन दिया था। लेकिन बैंक ने इस रकम का इस्तेमाल गलत तरीके से किया।


किसानों को कर्ज देने के नाम पर हुआ धोखाधड़ी

कंपनी ने लोन लेने के प्रस्ताव में लिखा है कि, वो स्कीम के माध्यम से गन्ना किसानों को खेती के लिए कर्ज देगी। इस बाबत कंपनी ने बैंक को 5,762 किसानों की एक सूची भी दी थी। जिसमें गन्ना किसानों के जमीन के कागज और रिकॉर्ड भी बैंक को मुहैया कराए थे। इस स्कीम के तहत कंपनी हर एक किसान को 3 लाख रुपए का कर्ज देने का प्रस्ताव दिया था।

Updated on:
26 Feb 2018, 2:04 PM IST
Published on: