इलाहाबाद उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग में कैम्प कर रही सीबीआई टीम एक के बाद एक लगातार गड़बड़ियो का पन्ना खोल रही है । जाँच कर रही सीबीआई की टीम ने पीसीएस प्री 2015 परीक्षा की ओएमआर सीट मांगी तो आयोग के जिम्मेदार अधिकारियों की हालत खराब हो गई । पहले ओएमआर सीट की फोटो कॉपी देने की बात आयोग द्वारा कही गई। जब सीबीआई टीम ने ओरिजनल ओएमआर कॉपी मांगी तब वह दी गई, जांच टीम ने कहा जिसका पेपर आउट हुआ ।परीक्षा रद्द कर पुनः परीक्षा कराई गई थी। उसकी ओएमआर कहा है ।पेपर लीक होने के बाद हुए परीक्षा की ओएमआर सीट मांगी गई । तो आयोग के सभी लोग हैरान रह गए।