अर्थव्‍यवस्‍था

मुस्कुराइए, आप इन शहरों में हैं, यहां पेट्रोल आैर डीजल के दाम हैं सबसे कम

अगरतला, आर्इजोल, चंडीगढ़, र्इटानगर आैर पोर्ट ब्लेयर, इन पांचों शहरों में पेट्रोल के दाम 75 रुपए से नीचे हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2018, 12:36 PM IST
Petrol
मुस्कुराइए, आप इन शहरों में हैं, यहां पेट्रोल आैर डीजल के दाम हैं सबसे कम

नर्इ दिल्ली। लखनऊ में एक जुमला बहुत मशहूर हैं, ‘मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं’, लेकिन आजकल ये जुमला देश दूसरे हिस्सों के लिए भी उतना ही कारगर साबित हो रहा है। ये वो शहर हैं जो पेट्रोल आैर डीजल के दामों के कहर से बचे हुए हैं। जहां पेट्रोल आैर डीजल के दाम काफी सस्ते हैं। इनके प्रदेशों ने अपने टैक्स को कम किया आैर लोगों को राहत दी। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर वो कौन से शहर हैं जहां पेट्रोल आैर डीजल के दाम सस्ते हैं।

पत्रिका बिजनेस ने चुने ये पांच शहर
वैसे देश के कर्इ शहर एेसे होंगे जहां पेट्रोल आैर डीजल के दाम देश के चार प्रमुख महानगरों से सस्ते होंगे। लेकिन पत्रिका बिजनेस की टीम ने एेसे पांच शहरों को चुना हैं। इन शहरों के नाम हैं अगरतला, आर्इजोल, चंडीगढ़, र्इटानगर आैर पोर्ट ब्लेयर। इन पांचों शहरों में पेट्रोल के दाम 75 रुपए से नीचे हैं। जबकि बाकी शहरों में 77 रुपए से 84 रुपए प्रति लीटर पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी आेर डीजल है। जहां के रेट 66 रुपए प्रति लीटर या उससे नीचे हैं।

इन शहरों में हैं 75 रुपए से नीचे पेट्रोल
अगर बात अगरतला शहर की बात की जाए तो वहां पेट्रोल आैर 72.34 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्इजोल में पेट्रोल की कीमत 72.46 रुपए प्रति लीटर पहुंच गर्इ है। वहीं पंजाब आैर हरियाणा में पेट्रोल के दाम 73.65 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं र्इटानगर में भी दाम 72.47 रुपए प्रति लीटर पर मौजूद हैं। अगर बात पोर्ट ब्लेयर की करें तो यहां पर दाम सबसे कम हैं। पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल के दाम 66.01 रुपए प्रति लीटर हैं।

इन शहरों में मिलता है सस्ता पेट्रोल





























शहरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
अगरतला72.34
आर्इजोल72.46
चंडीगढ़73.65
र्इटानगर72.47
पोर्ट ब्लेयर66.01

इन शहरों में डीजल 66 रुपए से नीचे
अगर बात डीजल की करें तो इन्हीं शहरों में डीजल के रेट बाकी शहरों के मुकाबले सस्ते हैं। पोर्ट ब्लेयर में तो आज के दिन डीजल के दाम 63.69 प्रति लीटर है। जबकि अगरतला में 66.07 रुपए प्रति लीटर है। आर्इजोल में 65.26 रुपए प्रति लीटर डीजल मिल रहा है। वहीं पंजाब आैर हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में डीजल की कीमत 65.98 पहुंच गर्इ है। वहीं अंत में र्इटानगर में 65.23 रुपए प्रति लीटर डीजल मिल रहा है।

इन शहरों में मिलता है सस्ता डीजल





























शहरडीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
अगरतला66.07
आर्इजोल65.26
चंडीगढ़65.98
र्इटानगर65.23
पोर्ट ब्लेयर63.69


चारों महानगरों से सस्ता है पेट्रोल आैर डीजल
वैसे तो लोगों का सपना होता है देश के चारों में से किसी एक महानगर में उसका अपना घर हो। लेकिन जो हालात पेट्रोल आैर डीजल के इन शहरों में हैं वो किसी से छिपे नहीं है। इससे बेहतर तो वो ही शहर में जहां पेट्रोल आैर डीजल के दाम सस्ते हैं। अगर ये दोनों स्थिर रहेंगे तो महंगार्इ भी कम होगी। वर्ना महंगार्इ आसमान छू लेगी। जैसा कि देश के इन चार महानगरों में हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि देश के बाकी हिस्सों में कब तक इन पांच शहरों के मुकाबले दाम पहुंचते हैं।

Published on: