अर्थव्‍यवस्‍था

खूबसूरती ही नहीं बिजनेस में भी हिट हैं ये पाकिस्तानी महिलाएं, यहां चलता है इनका सिक्का

आपको कुछ ऐसी पाकिस्तानियों महिलाओं के बारे मे बताते हैं जिन्होंने वहां की बिजनेस जगत में अच्छी खासी मुकाम हासिल की है।

2 min read
pakistani
खूबसूरती ही नहीं बिजनेस में भी हिट हैं ये पाकिस्तानी महिलाएं, यहां चलता है इनका सिक्का

नई दिल्ली। पाकिस्तान को हमेशा से आतंकवाद फैलाने के लिए जाना जाता रहा है। माना जाता है कि पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। लेकिन इन सबके बावजूद यहां कुछ महिलाएं ऐसी है। जिन्होंने बिजनेस जगत में अपना नाम बनाया है। माना जाता है कि पाकिस्तान की महिलाएं बेहद खूबसूरत होती है। लेकिन आपको कुछ ऐसी पाकिस्तानियों महिलाओं के बारे मे बताते हैं जिन्होंने वहां अच्छी खासी मुकाम हासिल की है। आइए जानते हैं इन महिलाओं के बारे में…

सफल बिजनेसवुमन हैं मारिया उमर

मारिया उमर पाकिस्तानी महिलाओं के लिए प्रेरणा की सबसे बड़ी स्रोत हैं। उन्हें पाकिस्तान की बड़ी और सक्सेसफुल बिजनेस वुमैन माना जाता है। मारिया ने आईटी सॉल्युशन कंपनी वुमन्स डिजिटल लीग की शुरुआत की। इसके माध्यम से वह पाकिस्तान की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करती हैं। वह महिलाओं को एप्लीकेशन डेवलपमेंट, ग्राफिक डिजाइन, कंटेंट क्रिएशन, डाटा एंट्री, सोशल मीडिया और कम्युनिटी मैनेजमेंट जैसे ऑनलाइन काम मुहैया कराती हैं।

वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर करती है ये काम

मरियम अफजल पाकिस्तान की लीडिंग बिजनेस वुमेन में से एक हैं। वह वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर पाकिस्तान के पंजाब राज्य की सरकार के लिए काम कर रही हैं। वह देश की प्रभावशाली महिलाओं में भी गिनी जाती हैं।

लोन देने वाली पहली महिला कंपनी

रोशना जाफर‘काश्‍फ फाउंडेशन’की मैनेजिंग डायरेक्‍टर हैं। उनका फाउंडेशन गरीब महिलाओं को एजुकेशन देने का काम करती है। 1996 में उन्‍हें कॉरपोरेट वर्ल्‍ड में नाम रोशन करने के लि‍ए कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। आपको बता दें कि पाकिस्‍तान में कंजप्‍शन लोन देने के लिए उनकी कंपनी पाकिस्‍तान की पहली कंपनी है। आज के समय में उनकी कंपनी दुनिया की तीसरे नंबर की माइक्रोफाइनेंस ऑर्गनाइजेशन के तौर पर भी जानी जाती है।

पाकिस्तान के कॉरपोरेट वर्ल्ड में बड़ा नाम

कलसुम लखानी इन्वेस्ट टु इनोवेट की सीईओ और प्रेसिडेंट हैं। वह पाकिस्तान के कॉरपोरेट वर्ल्ड में बड़ा नाम हैं। उनकी कंपनी सोशल एंटरप्राइजेज को सपोर्ट करती है। वह पाकिस्तान की महिलाओं के लिए रोल मॉडल हैं।

Published on:
18 Jun 2018 03:43 pm