
यहां मिलते हैं सबसे महंगे गोलगप्पे, खासियत एेसी कि बिना खाए नहीं रह पाएंगे आप
नई दिल्ली। गोलगप्पे। नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाए। चटपटे, तीखे पानी और खट्टी-मीठी चटनी का स्वाद मुंह में घुल जाए। यदि कोई महिला इसका नाम सुन ले तो बिना खाए रह नहीं पाए। दशकों से चल रहा यह देसी स्नैक्स आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है। हालांकि, आज इनकी कीमत में जरूर बदलाव आया है। एक जमाना था जब 1 रुपए में 10 गोलगप्पे मिल जाया करते थे। लेकिन जमाने के बदलाव के साथ गोलगप्पे के दाम भी बदलते गए। आज इसकी कीमत इतनी बढ़ गई है कि कहीं-कहीं यह 10 रुपए का एक मिलता है। इसके बाद भी इसे खाने वाले पैसों की परवाह न कर जब तक दिल न भरे, तब तक खाते रहते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के सबसे महंगे गोलगप्पे के बारे में जिनको खाने से पहले आपको अपनी जेब जरूर टटोलनी पड़ेगी।
एक गोलगप्पे की कीमत 188 रुपए
जी हां, हम बात कर रहे हैं दिल्ली के एक होटल की जहां पर दिल्ली के सबसे महंगे गोलगप्पे मिलते हैं। इस होटल में एक गोलगप्पे की कीमत करीब 188 रुपए हैं। हालांकि, यहां आप एक गोलगप्पा नहीं चख सकते हैं। अगर आप यहां के गोलगप्पे का स्वाद चखना चाहते हैं तो आपको 750 रुपए खर्च करने होंगे। इस होटल में आपको 4 गोलगप्पे की एक प्लेट 750 रुपए खर्च करने पर ही मिलेगी।
दिल खोलकर खाना पड़ सकता है भारी
जब भी आप गोलगप्पे खाने जाते हैं तो दिल खोलकर खाते हैं क्योंकि आपको कम कीमत में गोलगप्पे मिल जाते हैं। लेकिन दिल्ली के इस होटल में आपको दिल खोलकर गोलगप्पे खाना भारी पड़ सकता है। यहां 4 गोलगप्पे की कीमत 750 रुपए हैं। हां, आप दिल मजबूत कर 750 रुपए खर्च कर एक बार जरूर इन गोलगप्पों का स्वाद जरूर चख सकते हैं।
आखिर क्यों हैं इतने महंगे
अब आपके मन में सवाल पैदा हो रहा होगा कि आखिर इन गोलगप्पों में ऐसा क्या है जो ये इतने महंगे हैं, तो हम आपको बता दें कि यह कोई सवाल नहीं है। दरअसल, इन गोलगप्पों को इतनी खूबसूरती और स्टाइल से परोसा जाता है कि इनको देखकर ही आपका मन भर जाएगा। इसके अलावा लग्जरी होटल में इस देसी स्नैक्स को खाने की जो अनुभूति है वह आपको बाहर नहीं मिल पाएगी। तो फिर देर किस बात की, 750 रुपए खर्च कीजिए और दिल्ली के एयरोसिटी में होटल पुलमैन में इस देसी स्नैक्स का लग्जरी अंदाज में लुत्फ उठाइए।
Published on:
18 Jun 2018 02:40 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
