
नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिक्ररण (UIDAI) ने गुरुवार को कहा कि, आधार जारी करने के लिए एनरोलमेंट और अपडेशन प्रक्रिया में कोई खामी नहीं है। UIDAI ने नियमों के उल्लंघन करने वाने 50,000 आॅपरेटर्स को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि कुछ आॅपरेटर्स एनरोलमेंट सॉफ्टवेयर को लेकर नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहे हैं।
एनरोलमेंट साॅफ्टवेयर से छेड़छाड़ की थी खबर
UIDAI ने आगे कहा कि, हमारे सॉफ्टवेयर्स पूरी तरह से सुरक्षित हैं और हम इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि इसका गलत तरह से फायदा न उठाया जाए। प्राधिकरण ने उन सभी रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें आधार जारी करने वाले एनरोलमेंट और अपडेशन के लिए सॉफ्टवेयर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। गौरतलब है कि UIDAI के तरफ से ये बयान एक ऐसे समय पर आया है जब इस बात की खबर आ रही थी की आधार एनरोलमेंट सॉफ्टवेयर को ब्लैकमार्केट में बेचा जा रहा है। कहा जा रहा था कि ये कालाबजारी इसलिए हो रहा था ताकि बायोमट्रिक आॅथन्टिकेशन और आधार एनरोलमेंट के लिए जरूरी कागजातों को बाईपास करके फर्जी आधार कार्ड जेनरेट किया जा सके।
फर्जी अाधार निरस्त किया गया
UIDAI ने अपने सेफ्टी और सेक्योरिटी को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर देते हुए कहा कि, यदि कोई भी आॅपरेटर आधार जारी करने की जरूरी प्रक्रिया का पालन नहीं करता, या किसी भी तरह के फ्रॉड में लिप्त पाया जाता है तो तुरंत उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएग और इसके साथ ही उसपर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया जाएगा। साथ में ये भी कहा कि अभी तक फर्जी तरीके से जो भी आधार जारी किया गया है उसे निरस्त कर दिया गया है। अभी तक कुल 50,000 आॅपरेटर्स को ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है।