10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश भर में पकडे गए 12 करोड़ जाली राशन कार्ड : पासवान

आधार कार्ड से राशन कार्ड को जोड़े जाने से देश भर में 12 करोड़ जाली राशन कार्ड पकडे गए हैं और इससे 17000 करोड़ रूपये की बचत हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan Sharma

•

Updated: 3 May 2018, 4:34 PM IST

ram vilas paswan

लखनऊ. भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2018-19 में उत्तर प्रदेश में गेंहू की खरीद 50 लाख मीट्रिक टन से अधिक होने की संभावना है। लखनऊ में भारतीय खाद्य निगम के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक के बाद पासवान ने कहा कि अप्रैल माह में इस वर्ष 19.03 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है जबकि इस महीने में पिछले वर्ष 9.04 लाख मीट्रिक टन गेंहू की खरीद हुई थी। पासवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 3,23,431 किसानों को सीधे उनके खातों में 3321 करोड़ रुपये भुगतान किया जा चुका है।

इस बार गेंहू पर समर्थन मूल्य 110 रूपये अधिक

पासवान ने कहा कि भारत सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2018-19 में गेंहू का समर्थन मूल्य 1735 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है जो पिछले वर्ष से 110 रूपये अधिक है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा किसानों को क्रय केंद्रों पर गेंहू की उतराई, छनाई और सफाई के लिए 10 रूपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा रहा है। पासवान ने कहा कि 1 अप्रैल से 15 जून 2018 तक चलने वाली गेंहू खरीद के लिए पूरे राज्य में भारतीय खाद्य निगम व राज्य सरकार की कुल 8 क्रय एजेंसियों द्वारा पूरे प्रदेश में 6218 क्रय केंद्र स्थापित किये गए हैं जिसमें भारतीय खाद्य निगम द्वारा 5 लाख मीट्रिक टन गेंहू खरीद लक्ष्य के लिए 207 खरीद केंद्र खोले गए हैं। इससे पहले खरीफ वितरण वर्ष में 2017-18 में भी कुल 4,92,913 कृषकों से 42.90 लाख मीट्रिक टन धान की रिकार्ड खरीद करते हुए 6,663 करोड़ रूपये का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया गया है।

अनाज भंडारण के लिए बनाये जा रहे स्टील साइलो

पासवान ने आगे कहा कि मार्च 2016 से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पूर्ण रूप से सभी 75 जनपदों में लागू होने से प्रदेश में कुल 14.98 करोड़ लाभार्थियों के लिए 57.12 लाख मीट्रिक टन गेंहू और 38.88 लाख मीट्रिक टन चावल की आवश्यकता होती है। पासवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गेंहू भंडारण के लिए कुल 12 लाख मीट्रिक टन के अत्याधुनिक स्टील साइलो के निर्माण से संबंधी प्रक्रिया चल रही है। इन साईलो में अधिक समय तक गेंहू को सुरक्षित रखा जा सकता है। प्रदेश में तीन चरणों में साइलो निर्माण कार्य के अंतर्गत प्रथम और द्वितीय चरण में भारतीय खाद्य निगम व तृतीय चरण में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न स्थानों पर साइलो का निर्माण कराया जा रहा है। प्रथम और द्वितीय चरण में साइलो निर्माण के लिए स्थानों का चयन पूरा कर लिया गया है। तीसरे चरण में राज्य सरकार द्वारा 10 स्थानों पर कुल 5 लाख मीट्रिक टन साइलो निर्माण के लिए स्थानों का चयन किया जा रहा है।

12 करोड़ जाली राशन कार्ड पकडे गए

पत्रकारों से बातचीत में पासवान ने कहा कि 20 लाख टन चीनी बाहर भेजे जाने का लक्ष्य है। पासवान ने कहा कि आधार कार्ड से राशन कार्ड को जोड़े जाने से देश भर में 12 करोड़ जाली राशन कार्ड पकडे गए हैं और इससे 17000 करोड़ रूपये की बचत हुई है।