शिक्षा

AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी में 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जानें किस कैटेगरी के लिए कितनी सीटें आरक्षित

AAI Recruitment 2025: AAI जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए आवेदन 25 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 मई तय की गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2025, 1:45 PM IST
AAI Recruitment 2025
AAI Recruitment 2025

Airport Authority of India (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद के लिए भर्तियां निकाली है। जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 309 पद भरें जाएंगे। AAI जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के लिए आवेदन 25 अप्रैल 2025 से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 मई तय की गई है। चुने गए कैंडिडेट्स को 40,000 से 1,40,000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी।

AAI Recruitment 2025: जान लें चयन प्रक्रिया


जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के लिए सीबीटी मोड में टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके सीबीटी प्रदर्शन के आधार पर आगे की परीक्षाओं के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसमें आवेदन सत्यापन, वॉयस टेस्ट, साइकोएक्टिव पदार्थ परीक्षण, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, शारीरिक चिकित्सा परीक्षा और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन शामिल है।

AAI Bharti 2025: भर्ती डिटेल


जनरल कैटेगरी- 125 पद
ईडब्ल्यूएस कैटेगरी- 30 पद
ओबीसी-NCL- 72 पद
एससी कैटेगरी- 72 पद
एसटी कैटेगरी- 55 पद
पीडब्ल्यूडी कैटेगरी- 7 पद

Airport Authority of India: ऐसे कर पाएंगे अप्लाई


इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाना होगा।


इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।


इसके बाद आप जरुरी डिटेल्स के साथ लॉगिन कर लें।


इसके बाद जरुरी डिटेल्स के साथ एप्लीकेशन फॉर्म को भर लें।


एप्लीकेशन फॉर्म को चेक करके आवेदन शुल्क जमा कर दें।


भविष्य संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

Updated on:
11 Apr 2025, 1:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All