शिक्षा

AAI Vacancy 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सीनियर कंसल्टेंट के पद पर निकली भर्ती, जानें डिटेल्स

AAI इस भर्ती के माध्यम से कुल 10 पदों को भरा जाना है। जिसमें सीनियर कंसल्टेंट (प्लानिंग) के 6 पद और सीनियर कंसल्टेंट (ऑपरेशंस) के 4 पद शामिल हैं।
2 min read
• •
Jul 24, 2025
AAI Vacancy 2025
AAI Vacancy 2025

Airport Authority of India (AAI) में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। अथॉरिटी ने अपने कॉर्पोरेट मुख्यालय, नई दिल्ली में सीनियर कंसल्टेंट (प्लानिंग) और सीनियर कंसल्टेंट (ऑपरेशंस) के पदों पर संविदा आधारित भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 21 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। जो 1 अगस्त चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero या edcilindia.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि दोनों पदों के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना आवश्यक है।

AAI Vacancy 2025: इतने पदों पर होनी है भर्ती

AAI इस भर्ती के माध्यम से कुल 10 पदों को भरा जाना है। जिसमें सीनियर कंसल्टेंट (प्लानिंग) के 6 पद और सीनियर कंसल्टेंट (ऑपरेशंस) के 4 पद शामिल हैं। इन पदों पर शुरुआत में एक साल के लिए संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी, जिसे आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जा सकता है। इस भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल नोटिफिकेशन में देखा जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

सीनियर कंसल्टेंट (प्लानिंग)

शैक्षणिक योग्यता: सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री
अतिरिक्त योग्यता (वांछनीय): MBA या IIT/NIT से ग्रेजुएशन
अनुभव: इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग, कार्यान्वयन या MIS डेवलपमेंट में 8-10 वर्षों का अनुभव आवश्यक

सीनियर कंसल्टेंट (ऑपरेशंस)

शैक्षणिक योग्यता: इंजीनियरिंग, सांख्यिकी, अर्थशास्त्र या ऑपरेशंस रिसर्च में ग्रेजुएशन
अनिवार्य: MBA की डिग्री
अनुभव: डेटा एनालिसिस व रिपोर्टिंग में 8-10 वर्षों का प्रासंगिक कार्य अनुभव

आयु सीमा: 1 अगस्त 2025 तक अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।

AAI Jobs: चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन चार चरणों के आधार पर किया जाएगा। जिसमें शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू शामिल है। चयन प्रक्रिया के दौरान आवेदकों को यात्रा या दैनिक भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू की सूचना ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। वहीं सैलरी की बात करें तो मासिक परामर्श शुल्क ₹1,50,000 (सभी भत्तों सहित) दिया जाएगा। AAI को इस भर्ती प्रक्रिया को रद्द, संशोधित या स्थगित करने का पूरा अधिकार सुरक्षित है।

Updated on:
24 Jul 2025 09:41 pm
Published on:
24 Jul 2025 09:41 pm