
Indian Army Agniveer Recruitment Exam 2025 में शामिल लाखों अभ्यर्थी अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। परीक्षा 10 जुलाई 2025 को देशभर में आयोजित की गई थी। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए संभावना है कि इस बार भी रिजल्ट लगभग एक महीने के भीतर घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगली प्रक्रिया यानि फिजिकल टेस्ट (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा।
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर "Agniveer" सेक्शन पर क्लिक करें।
अपने ARO (Army Recruiting Office) के अनुसार रिजल्ट लिंक तलाशें।
PDF फाइल डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर ढूंढें।
इस भर्ती के अंतर्गत जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग असिस्टेंट, और महिला सैन्य पुलिस के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त हवलदार एजुकेशन, हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर, जेसीओ कैटरिंग और जेसीओ धार्मिक शिक्षक जैसे विशेष पद भी शामिल हैं।
लिखित परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) देना होगा। इस बार की भर्ती प्रक्रिया में दौड़ के लिए चार अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई हैं, जिनमें अभ्यर्थियों को तय समय में 1.6 किमी दौड़ पूरी करनी होगी। पहले जहां दो कैटेगरी होती थीं, अब उन्हें चार में बांट दिया गया है ताकि अधिक उम्मीदवारों को मौका मिल सके।
फिजिकल टेस्ट की चार कैटेगरी (ग्रुपवार विवरण)
ग्रुप 1
दौड़ समय: 5 मिनट 30 सेकंड तक
मार्क्स: 60
पुल अप्स: 10 (40 मार्क्स)
ग्रुप 2
दौड़ समय: 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड
मार्क्स: 48
पुल अप्स: 9 (33 मार्क्स)
ग्रुप 3
दौड़ समय: 5 मिनट 46 सेकंड से 6 मिनट
मार्क्स: 36
पुल अप्स: 8 (27 मार्क्स)
ग्रुप 4
दौड़ समय: 6 मिनट 1 सेकंड से 6 मिनट 15 सेकंड
मार्क्स: 24
पुल अप्स:
7 पुल अप्स = 21 मार्क्स
6 पुल अप्स = 16 मार्क्स
क्वालिफाइंग एक्टिविटीज (सिर्फ पास करना जरूरी)
लॉन्ग जंप: 9 फीट (केवल पास/फेल)
जिग-जैग बैलेंस टेस्ट: केवल क्वालिफाई करना होगा