शिक्षा

अब बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों को भी मिलेगा असल सर्टिफिकेट

AICTE ने सभी तकनीकी संस्थानों को आदेश दिया है कि बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों को भी सर्टिफिकेट दिया जाए
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2018, 12:34 PM IST
AICTE

ग्रेजुएशन करते समय बीच में पढ़ाई छोड़ने वालों के लिए खुशखबरी है। दी ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने सभी तकनीकी संस्थानों को आदेश दिया है कि यदि कोई छात्र बीच में ही पढ़ाई छोड़ देता है तो उनका असल सर्टिफिकेट उसें दिया जाए। काउंसिल ने इस पर अमल न करने की स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई के लिए भी चेताया है। दंड के तौर पर ऐसे संस्थानों के अप्रूवल को सस्पेंड किया जा सकता है। इसमें कुल इकट्ठा हुई फीस का 5 गुना तक जुर्माना लगाया जा सकता है।


मानव संसाधन विकास मंत्रालय और एआईसीटीई को ऐसे शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों में कहा गया है कि यदि छात्र कहीं दूसरी जगह कॉलेज बदलना चाहते हैं तो उनके असल सर्टिफिकेट को नहीं दिया जाता और बाद के साल की फीस भी मांगी जाती है। हालांकि एआईसीटीई ने बीच में पढ़ाई छोड़ने पर फीस वापस करने के लिए भी नियम निर्धारित किए हैं।

एआईसीटीई के चेयरमैन प्रफेसर अनिल डी.साहस्रबुद्धेने कहा कि अप्रूवल प्रक्रिया के लिए जारी की जाने वाली हैंडबुक में स्पष्ट रूप से नियम बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि एआईसीटीई के तहत सभी तकनीकी संस्थानों को सर्कुलर जारी किया गया है। यदि किसी संस्थान की हमें शिकायत मिलती है तो हम उनको व्यक्तिगत रूप से लिखा जाता हैं। इसके तहत या तो नियमों का पालन करना होगा या उसें कार्रवाई का सामना करना होगा।

CBSE ने जारी किए NEET 2018 के Admit Card

>केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी NEET 2018 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbseneet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि सीबीएसई बोर्ड की ओर से पहले ही एडमिट कार्ड जारी किए जाने वाले थे इसमें थोड़ा समय लग गया।

Published on: