शिक्षा

AICTE: इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट कोर्सेज की क्लासेज 6 अगस्त से

AICTE ने जारी किया नया अकेदमिक कैलेंडर, टेक्नीकल कोर्सेज की क्लासेज 6 अगस्त से आरंभ होंगी।
less than 1 minute read
Jul 05, 2020
management courses, medical course, JEE, NEET, JEE Exam, engineering courses, career courses, education news in hindi, education
AICTE, UGC, engineering course, engineering, science, technology, engineering course, career courses, Ph.D., education news in hindi, education

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) से जुड़े प्रबंधन संस्थानों व तकनीकी विश्वविद्यालयों का नया अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार नया सत्र एक अगस्त से शुरू होगा।

AICTE की ओर से कहा गया है कि सभी इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फॉर्मेसी और आर्किटेक्चर कॉलेजों में सत्र 2020-21 के मौजूदा छात्रों की पढ़ाई 16 अगस्त से शुरू हो जाएगी। नए छात्रों की कक्षा 15 सितंबर से शुरू होगी। AICTE ने दूसरी बार संशोधित कर कैलेंडर जारी किया है। नए सत्र के प्रवेश के लिए प्रथम काउंसलिंग और सीट एलॉटमेंट की प्रक्रिया 30 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी। द्वितीय काउंसलिंग और सीट आवंटन 10 सिंतबर तक पूरा करना तय किया है। इसके बाद खाली सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया है। इस कैलेंर के अनुसार पीजीडीएम और पीजीसीएम समेत कई कोर्सेज की कक्षाएं 15 अगस्त से शुरू होंगी।

Published on:
05 Jul 2020 09:40 am