शिक्षा

AICTE Update: तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के बाद दाखिला रद्द करने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगी पूरी फीस रिफंड

AICTE Update: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने तकनीकि संस्थानों में प्रवेश ले चुके स्टूडेंट्स को राहत दी है। जिन स्टूडेंट्स ने एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त देश के किसी भी...
2 min read
Sep 02, 2020
AICTE
education news in hindi, education, bikaner technical university, engineering courses,career courses, AICTE, UGC

AICTE Update: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने तकनीकि संस्थानों में प्रवेश ले चुके स्टूडेंट्स को राहत दी है। जिन स्टूडेंट्स ने एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त देश के किसी भी तकनीकी संस्थान में प्रवेश लिया है, लेकिन अब वे किसी कारणवश अपना दाखिला रद्द करना चाहते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए AICTE ने राहत दी है।


एआईसीटीई ने सभी संबद्ध कॉलेजों व संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे स्टूडेंट्स की पूरी फीस वापस करें। हालांकि पूरी फीस सिर्फ उन्हीं स्टूडेंट्स को वापस मिलेगी जो 10 नवंबर 2020 तक एडमिशन वापस ले लेंगे। उसके बाद एडमिशन रद्द करने वाले स्टूडेंट्स को कटौती के साथ फीस वापस मिलेगी।

यह है नया नियम
'जो स्टूडेंट्स 10 नवंबर 2020 तक एडमिशन वापस ले लेंगे, उन्हें अधिकतम 1000 रुपये प्रोसेसिंग फीस काटकर शेष रकम वापस मिल जाएगी। जो स्टूडेंट्स 10 नवंबर के बाद एडमिशन वापस लेते हैं, और उनकी सीट 15 नवंबर तक किसी और स्टूडेंट के एडमिशन से भर जाती है, उन्हें 1000 रुपये प्रोसेसिंग फीस के अलावा ट्यूशन व हॉस्टल फीस में निश्चित हिस्से की कटौती करके शेष रकम वापस मिलेगी।'

लेकिन अगर 10 नवंबर के बाद एडमिशन वापस लेने वालों की सीट 15 नवंबर तक नहीं भरती है, तो उन्हें सिर्फ सिक्योरिटी डिपॉजिट की रकम और जमा किए गए ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स ही वापस मिलेंगे। इसके अलावा काउंसिल ने इंस्टीट्यूट्स से कहा है कि वे स्टूडेंट्स के वास्तविक दस्तावेज और इंस्टीट्यूट लीविंग सर्टिफिकेट भी अपने पास नहीं रख सकते।

एडमिशन रद्द करने पर नहीं देनी होगी अगले सेमेस्टर की फीस
काउंसिल ने उन स्टूडेंट्स को भी राहत दी है, जो पढ़ाई करते हुए किसी भी समय किसी कारण से एडमिशन रद्द करना चाहते हैं। संस्थान ऐसे स्टूडेंट्स से अगले सेमेस्टर की फीस नहीं ले सकते। साथ ही, संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे ऐसे स्टूडेंट्स को सभी तरह के रिफंडेबल अमाउंट और डॉक्यूमेंट्स एडमिशन रद्द होने के सात दिन के अंदर दे दें।

Published on:
02 Sept 2020 06:05 pm