Allahabad University: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in के माध्यम से 2 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान भी अंतिम तारीख तक ही किया जा सकता है।
Allahabad University Recruitment 2025: केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद ने विभिन्न शिक्षण पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन 11 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in के माध्यम से 2 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान भी अंतिम तारीख तक ही किया जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें:- JEE Main Result 2025: जेईई मेन रिजल्ट हुआ जारी, जानें कौन बना टॉपर
इस भर्ती के माध्यम से कुल 317 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जो विश्वविद्यालय के 35 से अधिक विभागों के लिए निर्धारित हैं। इन विभागों में जियोग्राफी, केमिस्ट्री, लॉ, फिजिकल एजुकेशन समेत कई विषय शामिल हैं। निचे दिए गए टेबल से सभी पदों के लिए जानकारी देखी जा सकती है।
| पद का नाम | विज्ञापन संख्या | कुल पद |
|---|---|---|
| असिस्टेंट प्रोफेसर | UoA/Asst Prof/01/2025 | 127 |
| एसोसिएट प्रोफेसर | UoA/Asso Prof/01/2025 | 126 |
| प्रोफेसर | UoA/Prof/01/2025 | 64 |
| कुल | — | 317 |
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही UGC NET, JRF या पीएचडी जैसी पात्रता भी जरूरी है। वहीं एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों के लिए भी न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री अनिवार्य है। इनके लिए अनुभव और शोध कार्य से जुड़ी अतिरिक्त योग्यताएं भी मांगी गई हैं, जो पद के अनुसार अलग है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।
चयन के लिए अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य मानदंडों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
उसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।
जरूरी दस्तावेज और फोटो निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करें।