शिक्षा

AMU admissions 2020 : 29 नवंबर से होंगी प्रवेश परीक्षाएं

AMU admissions 2020 : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा को 29 नवंबर तक स्थगित कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा विज्ञान, कला, वाणिज्य, इंजीनियरिंग और वास्तुकला जैसे विषय के लिए आयोजित की जाएगी। इससे पहले, इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्रोग्राम के साथ 1 नवंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी थी। एएमयू में प्रवेश परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।
less than 1 minute read
Sep 30, 2020
mdsu exam 2019-20
mdsu exam 2019-20

AMU admissions 2020 : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (Aligarh Muslim University admission test) को 29 नवंबर तक स्थगित कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा विज्ञान, कला, वाणिज्य, इंजीनियरिंग और वास्तुकला जैसे विषय के लिए आयोजित की जाएगी। इससे पहले, इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्रोग्राम के साथ 1 नवंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी थी। एएमयू में प्रवेश परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

जारी अधिसूचना के अनुसार, एएमयू परीक्षण केंद्र (AMU test centre) बदलने की सुविधा 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर, 2020 तक उपलब्ध रहेगी। प्रत्येग कार्यक्रम के स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए एएमयू एडमिट कार्ड (AMU admit cards) 22 नवंबर तक amucontrollerexams.com पर जारी किए जाएंगे। एएमयू 2020 स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Published on:
30 Sept 2020 06:06 pm