शिक्षा

अंशिका यादव 10 वीं में बनी गोरखपुर टॉपर, हासिल की 97.19% अंक

सीएम सिटी गोरखपुर में श्वेता सिंह 12वीं और अनिष्का यादव 10 वीं में बनीं टॉपर यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम शनिवार को आ गए। गोरखपुर की श्वेता सिंह ने 12 वीं में अनिष्का यादव ने 10वीं में टॉप किया है। एसपी एन एसआईसी कॉलेज रतनपुर पतरा की श्वेता ने 97 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जबकि, आईसी रामपुरवा खजनी कॉलेज की अंशिका यादव ने हाई स्कूल में 97.17 प्रतिशत अंक हासिल किए।

2 min read
Apr 20, 2024

शनिवार को UP बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 10वीं में कुल 89.55% स्टूडेंट्स पास हुए। छात्रों का पासिंग परसेंट 86.64%, जबकि छात्राओं का 93.34% रहा है। सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया है। उन्होंने 600 में से 591 मार्क्स हासिल किए हैं। फतेहपुर की दिव्या सोनकर सेकेंड और नव्या सिंह थर्ड टॉपर रही हैं।

रिजल्ट यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in/ और NIC की वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा में 27.63 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए, जबकि 29.47 लाख ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस साल 1.84 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ी है।

वहीं, गोरखपुर में 10वीं में कुल 86.87% स्टूडेंट्स पास हुए। 10वीं की परीक्षा के लिए गोरखपुर में कुल 75104 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। जिनमें 71238 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 61887 स्टूडेंट परीक्षा में पास हुए हैं। 

10वीं की परीक्षा में अंशिका यादव गोरखपुर टॉपर बनीं हैं। रामपुरवां खजनी की अंशिका ने 97.19% अंक हासिल किया है। जबकि, शबनम मेमोरियल इंटर कॉलेज बड़हलगंज के स्टूडेंट रामपाल यादव 96.50% अंक हासिल कर गोरखपुर के सेंकेंड टॉपर बनें हैं। इसी तरह अदिति गौर 96.33% अंक हासिल कर तीसरे नंबर पर रहीं। अदिति आर्दश इंटर कॉलेज हाटा बाजार की स्टूडेंट हैं। 

गोरखपुर के टॉप-10 टॉपर स्टूडेंट्स

अंशिका यादव  रामपुरवां खजनी                             97.19% 

रामपाल यादव  शबनम मेमोरियल इंटर कॉलेज बड़हलगंज          96.50%

अदिति गौर    आर्दश इंटर कॉलेज हाटा बाजार                 96.33% 

ऋषभ ठाकुर  लारेंस SC स्कूल, सहजनवा                      96.33%

दीनानाथ यादव जेपी मेमोरियल इंटर कॉलेज                     95.50%

संजना चौधरी  मार्कण्डेय पाठक इंटर कॉलेज, बासगांव            95.33%

निखिल मद्धेशिया एमजी इंटर कॉलेज                          95.17%

अमन सैनी    एमपी इंटर कॉलेज                            95.17%

श्रेयांशी गुप्ता  SSSRDGICSBKS                              95.17%

प्रेम प्रजापति  SLDJ इंटर कॉलेज, बहरामपुर                   95%

Published on:
20 Apr 2024 04:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर