Bank Vacancy 2024: इस भर्ती के माध्यम से कुल 62 पदों को भरा जाना है। जिसमें Data Engineer/Analyst...
Bank Vacancy 2024: सरकारी बैंक में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया(Central Bank Of India) बेहतरीन अवसर लेकर आई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर समेत के कई पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें डाटा साइंटिस्ट, SEO Expert, Graphic Designer, Content Writer जैसे पद शामिल हैं। जो भी उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं और जरूरी योगिता रखते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 जनवरी 2025 की गई है।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 62 पदों को भरा जाना है। जिसमें Data Engineer/Analyst के 3 पद, Data Scientist के 2 पद, Machine Learning के 2 पद, AI Expert के 2 पद, Market Expert के 1 पद, Graphic Designer/ Video Editor के 1 पद शामिल हैं। इसके अलावा Content Writer(Digital Marketing) के एक पद NEO Support Requirement के 6 पद, Developer Data Support Engineer के 10 पद शामिल है। इसके अलावा और भी कई पदों पर भर्तियां की जानी है।
यह खबर भी पढ़ें:- School Closed: इस जिले में 3 दिनों तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इन भर्तियों के लिए कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। आवेदन के आधार पर चुने गए योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड से गुजरना होगा। उसके आधार पर ही चयन किया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।