शिक्षा

सावधान! DU में नहीं हुई है सर्दियों की छुट्टी, जानिए Holiday को लेकर जारी हुए इस नोटिस की क्या है सच्चाई

Delhi University Alerts Students of Fake Winter Holiday Notice: DU ने शीतकालीन अवकाश को लेकर जारी हो रहे फर्जी नोटिस के खिलाफ सूचना जारी कर छात्रों को सावधान किया है।

less than 1 minute read

Delhi University Alerts Students of Fake Winter Holiday Notice: दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक अपडेट है। DU ने शीतकालीन अवकाश को लेकर जारी हो रहे फर्जी नोटिस के खिलाफ सूचना जारी कर छात्रों को सावधान किया है। डीयू ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के माध्यम से यह सूचना दी है। डीयू ने इस बात पर जोर दिया है कि छात्रों और कर्मचारियों को छुट्टी की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक नोटिस पर भरोसा करना चाहिए।

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को किया सावधान (Delhi University Alerts Student)

डीयू ने अपने X अकाउंट के माध्यम से छात्रों को सावधान किया। यूनिवर्सिटी ने फेक नोटिस (Fake Winter Holiday Notice) की एक कॉपी साझा करते हुए इसे ‘फेक नोटिस’ बताया। साथ ही कहा कि छात्रों को छुट्टी की सूचना के लिए हमेशा आधिकारिक नोटिस पर विश्ववास करना चाहिए। 

फेक नोटिस में लिखी हैं ये बातें (Fake Winter Holiday Notice)

सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे फेक नोटिस में लिखा है, “गंभीर वायु गुणवत्ता के कारण पर्यावरण प्रदूषण से निपटने के लिए, विश्वविद्यालय और उसके कॉलेजों के लिए 19 नवंबर से 27 नवंबर 2024 तक शीतकालीन अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है। वहीं सभी निर्धारित परीक्षाएं और साक्षात्कार योजना के अनुसार होंगी।”

क्या है DU में छुट्टी की सच्चाई?

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) और JNU ने प्रदूषण को देखते हुए क्रमश: 23 नवंबर और 22 नवंबर तक ऑनलाइन क्लासेज चलाए जाने की घोषणा की है। इससे पहले दिल्ली के कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के स्कूलों में भी अवकाश (Public Holiday) की घोषणा हो गई है। सभी कक्षा की पढ़ाई ऑनलाइन मोड में होंगी। 

Updated on:
19 Nov 2024 02:31 pm
Published on:
19 Nov 2024 01:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर